सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम । खनिज साधन एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवर को पर्यटन स्थल पचमढ़ी के विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण पचमढ़ी (साड़ा) में बर्ड एंड बटरफ्लाई गार्डन का भूमिपूजन किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने अपने पिता स्व. श्री उदय प्रताप सिंह जी की पुण्य स्मृति में पौधरोपण भी किया। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पर्यावरण और प्राकृतिक रूप से यह क्षेत्र बहुत ही समृद्ध और संम्पन्न है।
कार्यक्रम के दौरान साड़ा अध्यक्ष श्री धूत के द्वारा बताई गई समस्याओं के समाधान हेतु निर्देश भी दिये। इस अवसर पर विधायक पिपरिया श्री ठाकुर दास नागवंशी , साड़ा पचमढ़ी के अध्यक्ष श्री कमल धूत , ब्रिगेडियर दिलीप कुमार, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
