• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

प्रभारी मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह मटकुली में आयोजित विकास यात्रा में हुए शामिल

by Manish Gautam Chiefeditor
February 21, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सीमा कैथवास की रिपोर्ट

नर्मदापुरम/पिपरिया । खनिज साधन एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हैं। केंद्र एवं राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओ के माध्यम से देश, प्रदेश गांव और शहरों के विकास के साथ आमजन के जीवन में भी खुशहाली आई हैं। प्रभारी मंत्री श्री सिंह मंगलवार को पिपरिया विधानसभा के ग्राम मटकुली में आयोजित विकास यात्रा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने ग्राम मटकुली में 1 करोड से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिनमें प्रमुख रूप से 39.85 लाख की लागत से ग्राम टेकापार और 16.40 लाख ग्राम चाकर की नवीन नल जल योजनाओं का भूमिपूजन तथा 24 .9 लाख की लागत से वीटी रोड मटकुली एवं 8 लाख की लागत से ट्रांसफार स्थापना एवं विद्युतीकरण कार्य का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्यापूजन एवं मां सरस्वती पूजन से किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्रों ने लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विधायक पिपरिया श्री ठाकुरदास नागवंशी , साडा अध्यक्ष श्री कमल धूत, श्री हरिशंकर जैसवाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमति संध्या सिंघारे, श्रीमती कुसुमलता पटेल, श्री संजीव मालानी , कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलीस अधिक्षक डॉ गुरकरन सिंह, एसडीएम श्री नितिन टाले, तहसीलदार श्री राजेश बोरासी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपास्थित थे। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/02/VID-20230221-WA0040.mp4

के नेतृत्व में पूरे प्रदेश सहित नर्मदापुरम जिले का भी निरंतर विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के माध्यम से पूर्व में जिले के लगभग 140000 लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा चुका हैं। पिपरिया विधानसभा में भी अभी तक 9000 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 7000 का निराकरण किया जा चुका है। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पूर्व सरकार द्वारा बंद की गई संबल योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना आदि योजनाओं को पुनः शुरू कर तेजी से संचालित किया जा रहा है । संबल योजना में दुर्घटना पर 2 लाख एवं मृत्यु होने पर चार लाख की राशि पात्र हितग्राहियों को प्रदान की जा रही है। संबल योजना के हर पात्र आवेदनों का निराकरण कर हितग्राहियों के खाते में राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत भी अब बुजुर्ग व्यक्तियों को हवाई यात्रा के माध्यम से तीर्थ यात्रा का लाभ मिल सकेगा। लाडली लक्ष्मी योजना बेटियों के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मददगार बनी हैं। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना कहते हैं प्रत्येक गरीब को पक्के आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 2024 तक कोई भी गरीब ऐसा नहीं होगा जिसके पास स्वयं का पक्का मकान नहीं होगा। इसी प्रकार उच्च स्तरीय सीएमएस स्कूल भी बनाए जा रहे हैं। जो हमारे बच्चों के सुनहरे भविष्य के निर्माण में सहायक होंगे। पहले हमारी मां बहनों को पानी लाने के लिए दूध नदी तालाबों में जाना पड़ता था। अब जल जीवन मिशन के माध्यम से प्रत्येक घर में नल से जल पहुंचाया जा रहा है। शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से आमजन का व्यक्तिगत विकास भी हुआ है। इसी कड़ी में 5 मार्च से लाडली बहना योजना भी संचालित की जाएगी जिसमें हमारी गरीब निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों की बहनों को प्रतिमाह 1000 रूपये की राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि जन्म के साथ ही बच्चों को जाति प्रमाण पत्र मिल जाए इसके भी प्रयास किए जाएं। विधायक पिपरिया श्री ठाकुरदास नागवंशी ने कहा कि मटकुली सहित पिपरिया विधानसभा के प्रत्येक गांव में जल जीवन मिशन एवं विद्युत सबस्टेशन के माध्यम से पानी और बिजली के संकट को दूर किया गया हैं। वर्तमान में कुल 33 सब स्टेशन के माध्यम से बिजली की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की। 10 और नए सब स्टेशन की भी स्वीकृति प्राप्त हो गई हैं। विधायक श्री नागवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्के घर, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से निशुल्क गैस कनेक्शन , जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर नल से जल , लाड़ली लक्ष्मी योजना के माध्यम से बेटियों को छात्रवृत्ति सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से आमजन का व्यक्तिगत विकास हो रहा है।

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने किए हितलाभ वितरित –

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने मटकुली में विकास यात्रा के दौरान संबल योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जाति प्रमाण पत्र, पीएम स्वनिधि योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य योजनाओ में पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

बनापुरा रेंज में पेड़ों की अवैध कटाई का मामला गरमाया, अतिक्रमण के लिए पेड़ों की कटाई से हड़कंप, वन विभाग ने एसडीएम सहित पुलिस को दी सूचना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d