कटनी सरकार की जन हितैषी योजना को लेकर आगे बढ़ रही विकास यात्रा के पांचवें दिन विधायक संदीप जायसवाल महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक द्वारा एक करोड़ 15 हजार के निर्माण कार्य का भूमि पूजन दीनदयाल वार्ड में सनीमंदिर प्रांगण में स्थित नागेश्वर धाम बग्गा बाबा तलैया में प्रकाश व्यवस्था राशि 19 लाख 87 हजार एवं सोमनाथ मंदिर से महर्षि स्कूल तक डामरीकरण का कार्य लागत 8 लाख 17 हजार तो वही वर्मा स्टेशनरी से तिलक कॉलेज मोड़ तक सीसी नाली का निर्माण लागत 25 लाख 91 हजार तथा वार्ड नंबर 18 में रोशन नगर रज्जा दुबे के घर से दहिया के घर तक सीसी नाली निर्माण लागत 7 लाख 18 हजार एवं प्रेम नगर में 42 लाख की राशि से नवनिर्मित फायर स्टेशन का लोकार्पण कर आमजन की समस्याओं का मौके पर निदान किया। इस दौरान यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियों का जगह जगह पुष्प मालाओं से आमजन द्वारा स्वागत किया गया।
सोमवार को राहुल बाग निमिया मोहल्ला से प्रारंभ हुई यात्रा में शामिल विधायक महापौर एवं नगर निगम अध्यक्ष को स्थानीय लोगों ने घरों के ऊपर से बिजली के तार नाली तथा रोड निर्माण की मांग की गई जिससे उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए समस्या का अविलंब निदान करने कहा छोटी खिरहनी होते हुए दुबे कॉलोनी से तुलसी गार्डन पहुंची जहां पर यात्रा का पार्षद सीमा श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वागत किया गया इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा कन्या पूजन भी किया गया। तुलसी नगर में स्थानीय लोगों की मांग पर विधायक ने पुलिस चौकी स्थापना के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान तिलक कॉलेज रोड पर धर्मशाला उन्नयन रंगमंच निर्माण जोगी बाबा भजन मंडली को 3 हजार विधायक निधि से तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों का नाम जोड़े जाने निर्देशित किया। पंचम दिवस की यात्रा माई नदी से प्रारंभ होकर राहुल बाग निमिया मोहल्ला होते हुए
दुबे कॉलोनी सनी मंदिर साईं पुरम प्रेम नगर बस्ती से तिलक कॉलेज रोड दुर्गा चौक बड़ी खिरहनी पर आकर सभा के पश्चात वृक्षारोपण के साथ समाप्त हुई। सोमवार की यात्रा लगभग 10 किलोमीटर पदयात्रा के साथ चार वार्डो में पहुंची। इस दौरान एमआईसी सदस्य डॉ रमेश सोनी सुभाष साहू श्रीमती बीना बैनर्जी श्रीमती खुशबू अनुरूद्ध नारायण सोनी पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव सुरेंद्र गुप्ता राजेश भास्कर ओमप्रकाश बल्ली सोनी ओमेंद्र अहिरवार सहित समाजसेवी रामचंद्र तिवारी चमन लाल आनंद रामरतन पायल रवि खरे मृदुल मिश्रा महेश शुक्ला मनीष दुबे मृदुल द्विवेदी भावना सिंह सहित अन्य देव तुल्य जनता जनार्दन की उपस्थिति रही
