रीठी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा विकासयात्रा के माध्यम से सभी ग्राम व नगर में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विकासयात्रा निकाल कर सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाकर सभी के हितों में अत्यंत सराहनीय कार्य कर रही है। आज ग्राम खम्हरिया नं.1 में विकासयात्रा के दौरान क्षेत्रीय विधायक माननीय प्रणय पांडेय जी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा जी बहोरीबंद से राजेश जी व चंद्रभान जी के साथ मंडल अध्यक्ष श्रीकांत राय, बलराम यादव के मुख्य आतिथ्य में जनसभा संपन्न हुई। जहाँ माननीय विधायक जी ने अपने कार्यकाल में लाखों रु की लागत से कराए गए विकास कार्यों को सभी के समक्ष विस्तृत रूप से अवगत कराया व जो अपात्र या छूट गए लोग हैं उन्हें भी जोड़कर योजनाओं के लाभ दिलाने के आदेश दिये। आज के इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद की नवांकुर संस्था के रीतेश यादव, प्रस्फुटन समिति के राकेश यादव, शेषकुमार यादव व मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के परामर्शदाता शरद यादव की उपस्थिति व सहयोग रहा। आज के इस कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच धनीराम यादव, सचिव दिनेश पटेल, ग्राम रोजगार सहायक अशोक यादव व महिला बालविकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के साथ ग्राम के हजारों महिला परुष प्रमुख रूप से उपस्थित होकर विकासयात्रा का स्वागत किया गया
अंत मे परामर्शदाता शरद यादव द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों व गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद व आभार प्रदर्शन किया गया।
हरिशंकर बेन
