सीमा कैथवास की रिपोर्ट
सिवनी मालवा । नर्मदापुरम की सिवनी मालवा नगर पालिका द्वारा 20 फरवरी सोमवार को नगर पालिका परिषद सभागृह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह भोपाल से कायाकल्प अभियान अंतर्गत सिंगल क्लिक से नगरीय निकायों को 750 करोड़ राशि स्वीकृत एवं 350 करोड़ रुपए आवंटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिसमें विधायक प्रेम शंकर वर्मा,नपा अध्यक्ष रितेश जैन , प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य संतोष पारीक ,सांसद प्रतिनिधि अमित सोहरोत,एसडीएम अनिल कुमार जैन,सीएमओ राकेश मिश्रा, तहसीलदार पुष्पेंद्र निगम, उपाध्यक्ष स्वाति शैलेंद्र गौर,पार्षद सरिता प्रदीप अग्रवाल, रचना अयूब लहरी, प्रीति पवन शुक्ला, गीता भाई , तुलसी राम कुशवाह, अनुराधा दीपक दिक्षित, ईश्वरदास जमीदार, दुर्गेश उईके, सुनीता सुरेश सूर्यवंशी, किरण राठौर,दीपक बाथव, अजय पटेल, वीरेंद्र मिश्रा, नपा के मुख्य लिपिक संजय गोयल, उपयंत्री राहुल शर्मा,चंद्रकांत कवर, स्वच्छता निरीक्षक डॉ प्रशांत कुमार शर्मा, संतोष चौहान, सचिन मलैया सहित समाजसेवी, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा कायाकल्प अभियान अंतर्गत प्रदेश के सभी निकायों को राशि वितरित की गई है। जिसमें सिवनी-मालवा को भी निर्माण कार्यों एवं अन्य मरम्मत कार्यों के लिए राशि प्राप्त होगी। जिससे कि शहर में मरम्मत एवं निर्माण कार्य किए जा सकेंगे । शहर की जनता को बधाई देता हूं , साथ ही मुख्यमंत्री जी का भी धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कायाकल्प अभियान अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री जी का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
