कटनी मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू होने से बेटियों की शिक्षा एवं विवाह की चिंता दूर हुई है। जिले की कक्षा 11 वीं की छात्रा शशि यादव को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिल रहा है। इस पर आस्था ने खुशी जाहिर करते हुए बेटी शशि ने मामा जी श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है।
शशि को इस योजना से पढ़ाई मे बहुत सहायक सिद्ध हो रही है। इस योजना में लाड़ली लक्ष्मी शशि को शासन द्वारा कक्षा 6 वीं में 2 हजार रुपये, कक्षा 9 वी में प्रवेश पर 4 हजार रूपये मिले है। साथ ही कक्षा 11 वीं 6 हजार रुपये मिले है और अब कक्षा 12 वीं में प्रवेश पर 6 हजार रुपये मिलेंगे।
