कटनी। नगर पालिक निगम महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने मानवता का परिचय देते हुये दुर्घटना में घायल केरल के छात्रों को रात में साढे 10 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचकर सहानुभूति दी तथा समुचित उपचार में हरसंभव सहयोग के लिये चिकित्सको से बात की। महापौर ने घायल छात्रों को भोजन व फल की व्यवस्था करते हुये छात्रों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। महापौर ने कहा कि छात्र कटनी शहर के लिये मेहमान है और उनके संकट में सहयोग प्रदान करना हमारा नैतिक मानवीय दायित्व है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी महापौर प्रीति संजीव सूरी विधायक श्री संदीप जायसवाल निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री संतोष शुक्ला श्री अवकाश जायसवाल मनीष दुबे मयंक गुप्ता रवि खरे सहित
अधिकारियों में कलेक्टर श्री अवि प्रसाद सहित अधिकारी गणो की उपस्थिति रही।
