कटनी रविवार अपरान्ह 2 बजे से नगरपालिक निगम द्वारा भारतीय गणतंत्र दिवस हाकी टूर्नामेंट के चतुर्थ दिवस में सागर एवं जसपुर के बीच पहला मैंच संपन्न हुआ जिसमें जसपुर ने सागर को 4-0 गोल से शिकस्त देकर विजय हासिल की तो वहीं दूसरा मैच पटना एवं राउरकेला के मध्य खेला गया जिसमें पटना टीम ने 3-0 से मैंच जीता इस दौरान प्रथम मैंच के निर्णायक मंडल में दुर्ग के अब्दुल हनीफ दुर्ग एवं उमरिया के सुनील तथा थर्ड एम्पायर राजनांदगांव के किशोर कुमार रहे तो वहीं दूसरे मैच के निर्णायक मंडल ने भोपाल के आविद एवं झांसी के जावेद ने अपनी भूमिका निभाई तथा लाल खां ने थर्ड एम्पायर में अपना योगदान दिया। उल्लेखनीय है कि नगरपालिक निगम द्वारा अखिल भारतीय गणतंत्र दिवस हाॅकी जो कि महkपौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी द्वारा शहर के खिलाडियों को आगे बढ़ने का मौका प्रदान कर रहा है। इस टूर्नामेंट में अनेक शहरों की खेल प्रतिभाए अपने हुनर से आगे बढ़कर देश विदेश में खेल परम्परा को आगे बढ़ाऐगें।
आयोजित टूर्नामेंट में महापौर ने शहर के सभी खेल प्रेमियों प्रबुद्धजनों वरिष्ठ नागरिकों से पहुp कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है। रविवार को आयोजित टूर्नामेंट में टैक्नीकल टेबिल में संजीव चतुर्वेदी विनोद रजक किशन अहिरवार द्वारा अपना योगदान दिया गया। मुख्य रूप से सुधाकर चतुर्वेदी पं0 लोकनाथ गौतम उमाकांत कनौजिया गोलू चतुर्वेदी सहित शहर के प्रबुद्धजनों जनप्रतिनिधियों खेल प्रेमियों की उपस्थिति रहीं
