• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

विधायक संदीप जायसवाल की अगुवाई में शुक्रवार को 6 वार्डाे मे निकाली गई विकास यात्रा। विकास यात्रा के दौरान 27 लाख 59 हजार के निर्माण कार्य का भूमिपजून एवं हितलाभ वितरण

by Manish Gautam Chiefeditor
February 17, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (17 फरवरी ) – शुक्रवार को विधायक संदीप जायसवाल की अगुवाई एवं महापौर प्रीति संजीव सूरी, ननि अध्यक्ष मनीष पाठक भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास यात्रा का शुभारंभ रेलवे स्टेशन परिसर के समीप स्थित हनुमान मंदिर से किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा विकास यात्रा में बड़ी संख्या मे शामिल लोगों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि विकास यात्रा का उद्वेश्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति सहित समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं से लाभान्वित करना है। इसके साथ ही क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराना विकास यात्रा का मूल उद्देश्य है।

शुक्रवार को प्रारंभ हुई यात्रा शहर के सराय मोहल्ला पुरवार स्कूल सिविल लाइन क्षेत्र होते हुए गणेश चौक मधई मंदिर, अल्फर्टगंज, सुभाष चौक, टी सी बजान स्कूल से ईश्वरीपुरा वार्ड का आंतरिक क्षेत्र आजाद चौक के साथ 6 वार्डों में पहुंचकर यात्रा में शामिल लोगों ने लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर तय की ।

हितलाभ पत्र वितरण के साथ 27 लाख 59 हजार के निर्माण कार्याे का भूमि पूजन संपन्न

यात्रा के दौरान शहर के महात्मा गांधी वार्ड में खरे मोहल्ला तथा रावत गली सीमेंट रोड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन निर्माण लागत 9 लाख 34 हजार तो वही पूर्व पार्षद के घर से शिवानी जनरल स्टोर तक सीसी मरम्मत कार्य के लिए 3 लाख 98 हजार रुपए व नारायण मिल से दीपक खपरिया रावत गली तक नाली मरम्मत निर्माण कवरिंग सहित लागत 8 लाख 43 हजार रुपए तो वही ईश्वरी पुरा वार्ड में लालबाबू की चक्की से श्याम भाई घाटी के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 5 लाख 20 हजार व रसूल टेलर्स से यासीन भाई के मकान तक सीसी नाली निर्माण कार्य लागत 1 लाख 24 हजार कुल 27 लाख 59 हजार रूपये से कराये जाने वाले विकास कार्याे का भूमि पूजन विधायक संदीप जयसवाल महापौर प्रीति संजीव सूरी नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय वयोवृद्ध श्री गोविंद कुशवाहा एव अयूब भाई से भूमि पूजन करवाया गया।

सुभाष चौक पहुंची विकास यात्रा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा बेटी नेहा अग्रवाल को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ पत्र एवं मुस्कान बानो को छात्रवृत्ति की राशि 6 हजार का पत्र आरती बर्मन को 4 हजार की राशि तो वही वृद्धावस्था पेंशन के लिए केशव साहू को लाभ पत्र प्रदान किए गए। शासन की योजना में शामिल साधना गौतम एवं सुभद्रा नामदेव को 10 हजार की राशि बिना ब्याज के प्रदान की गई। इस दौरान विधायक ने गाटर घाट रोड एवं आजाद चौक राशिद भाई के घर के समीप रोड को समतल करने के निर्देश भी दिए।

            विकास यात्रा के दौरान एमआईसी सदस्य सर्वश्री संतोष शुक्ला, अवकाश जयसवाल, सुभाष साहू डॉ रमेश सोनी, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, पार्षद राजेश भास्कर, शशिकांत तिवारी, ओम प्रकाश सोनी, उमेन्द्र अहिरवार, सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, संदीप यादव, अजरा सहीन, समाजसेवी रामरतन पायल, रवि खरे, अभिषेक ताम्रकार, मनीष दुबे, रणवीर कर्ण, महेश शुक्ला, गीता गुप्ता सहित नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों व पुलिस प्रशासन सहित आम नागरिकों की उपस्थिति रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

घरेलू हिंसा से पीड़िता की सहायता योजनांतर्गत संभाग स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d