सीमा कैथवास की रिपोर्ट
सिवनी मालवा । पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर चंद्रायण संदिग्ध हत्या का खुलासा 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी खुलासा नहीं होने एवं पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं कर पाई है। लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पत्रकार आम आदमी की समस्याओं को उठाते हैं, जब पत्रकारों पर इस तरह का हमला हो एवं उन्हें सुरक्षा ना मिले एवं न्याय ना मिले तो बड़ा भारी प्रश्नचिन्ह खड़ा होता है कि जब मीडिया कर्मियों भी सुरक्षित नहीं है एवं जब पत्रकारों को न्याय नहीं मिल पा रहा है तो आम आदमी क्या उम्मीद रखेगा इसको लेकर समस्त दैनिक साप्ताहिक अखबार ,टीवी चैनल ,यूट्यूब चैनल एवं पोर्टल के समस्त पत्रकार तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन स्थानीय जय स्तंभ चौक पर किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस मामले में पिछले 2 वर्ष में पुलिस विभाग के आला अधिकारी थाने ने संबंधित थाने में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों का ट्रांसफर तो कर दीया लेकिन जांच अभी तक अधर में लटकी हुई है जहां पुलिस कई बड़े-बड़े केसों का खुलासा कर देते हैं वही इस केस में इतना विलंब हो रहा है। पेंशनर संघ का मिल रहा है। समर्थन पेंशनर संघ सिवनी मालवा के सदस्य भी आज जय स्तंभ चौक पर पत्रकार साथीगण के साथ धरने पर बैठे एवं चंद्रायण हत्याकांड की जांच कर शीघ्र खुलासे की मांग की।
वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि हमारे साथी उमाशंकर चंद्रायण की हत्या का खुलासा 2 वर्ष के बाद भी नहीं हो पाया पुलिस के खिलाफ हम धरने पर बैठे हैं यदि हमें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो हम आगे उग्र आंदोलन करेंगे नगर बंद भी हो सकता है। जनप्रतिनिधियों का पुतला जलाने पर भी विचार किया जा रहा है हमें न्याय चाहिए । वही पत्रकार संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर व्यास ने बताया कि उमाशंकर चंद्रायण हत्याकांड का खुलासा 2 वर्ष बाद भी नहीं हो पाया हम पुलिस विभाग से इस मामले में शीघ्र खुलासा करें अन्यथा हम पत्रकार साथी गण जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों का बहिष्कार भी कर सकते हैं । धरना देने वाले पत्रकार साथी विजय सिंह ठाकुर, नंदकिशोर व्यास ,राजू राठौर, सुरेंद्र गोर, शशांक मिश्रा ,तापस जोशी ,विपिन मालवीय ,उमेश गोड, केके यदुवंशी रामशंकर शर्मा ,राम शंकर दुबे ,अमरदीप चौबे ,संतोष सिंह चंदेल, करण ठाकुर ,राजा तिवारी, शेखर बाथव, मनमोहन राठौर, अरुण कश्यप ,शशिकांत शर्मा एवं अन्य पत्रकार साथी धरने पर बैठे हैं।
