सीमा कैथवास की रिपोर्ट
इटारसी। इटारसी 16 फरवरी गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल इटारसी द्वारा विकास यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न की गई। इस बैठक को नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे , भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ,महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रेखा मालवीय और महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती जागृति आशीष भदोरिया की उपस्थिति में संपन्न किया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने विकास यात्रा में वार्ड की समस्याओं को तुरंत समाधान करने पर बल दिया और कहा कि आपके वार्ड की विभिन्न समस्याओं को हम तुरंत निराकरण करने पर कार्य करेंगे । भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने विकास यात्रा के स्वागत की जिम्मेदारी अलग-अलग भागों में महिला मोर्चा के प्रभारियों को दी । रेखा मालवीय ने महिला मोर्चा को एकजुटता से कार्य करने पर बल दिया। श्रीमती जागृति आशीष भदौरिया ने आश्वासन दिया कि महिला मोर्चा विकास यात्रा में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। इस बैठक में नगर मंत्री सीमा सोनी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी वर्मा , उपाध्यक्ष अनीता राजपूत , मंत्री मीनाक्षी राजपूत,मंत्री रानी रजक, मंत्री एकता अग्रवाल, मंत्री आरती बस्तबार, सह कार्यालय मंत्री मालती मोहरे, मीडिया प्रभारी नीतू सराठे, सोशल मीडिया प्रभारी सरला लोट, कार्यकारिणी सदस्य भावना सुनेरिया, कृष्णा बरगले, रेखा अग्रवाल एवम अन्य सदस्य बहने शामिल रही।
