• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

इटारसी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार , शिवा काम्प्लेक्स की आधा दर्जन दुकानों में चोरी करने का मामला देखिए वीडियों

by Manish Gautam Chiefeditor
February 16, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सीमा कैथवास की रिपोर्ट

इटारसी । इटारसी पुलिस ने शहर के बीचोबीच शिवा कांपेल्क्स इटारसी में 08-09 फरवरी 2023 और 14 फरवरी के दरम्यानी रात्रि में हुई चोरी के आरोपियों को 24 घंटे से भी कम समय में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। आज घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दीपक पिता दयाल चौरसिया की जयस्तंभ इटारसी स्थित दुकान तथा अन्य दुकानों में अज्ञात व्यक्ति दवारा चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसी दौरान 14-15 फरवरी 2023 की रात्रि में शिवा काम्प्लेक्स स्थित पांच दुकानों में भी चोरी हुई थी।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/02/VID-20230216-WA0029.mp4

चोरों ने मुस्कान फोटो स्टुडियो तथा अवनिकान्त सैनी की न्यू सैनी इलेक्ट्रानिक्स तथा आसपास की दुकानों के शटर के कुंदा तोड़कर अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त संबंध में थाना इटारसी में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अलग अलग चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। चूंकि सभी घटना इटारसी शहर के मुख्य बाजार में घटित हुई थी, जिसको गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक श्री सिंह द्वारा अलग अलग टीम बनाकर सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य एकत्र करने हेतु टीम, डॉग स्क्वाड, फिंगर टीम, आरपीएफ पलिस टीम सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान को मौके पर भेजकर स्वयं भी घटना स्थल पर पहुंचे तथा शहर व रेल्वे स्टेशन का भ्रमण कर स्वयं सभी टीमों का नेतृत्व प्रदान कर आरोपियोको शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु संसाधनों से जानकारी एकत्रित कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिये गए।
गिरफ्तार आरोपी –

08-09 फरवरी 2023 की घटना के खुलासा हेतु किए गए पूर्व प्रयासों में तकनीकी सहायता से ज्ञात हुआ कि आरोपी ने घटना घटित कर रेल्वे स्टेशन इटारसी से कल्याण (मुंबई) तरफ गया था। जिसकी तलास पूर्व में एक पुलिस टीम को कल्याण व मुंबई भेजा गया था जिसके द्वारा तकनीकी साक्ष्य संकलित किए गए। जिसमें संदेही के फुटेज मिलने पर उसकी पहचान स्थापित करने का भरसक प्रयास किया गया । साथ ही दिनांक 14-15 फरवरी 2023 की दरम्यानी रात्रि में घटित घटना के संबंध में आरोपी के फुटेज देखने पर दो संदेही के मार्केट तथा घटना स्थल के आसपास संदिग्ध हालात में घूमते दिखे जो सुबह काशी एक्स्प्रेस से मुंबई तरफ जाते दिखने पर संदेहियों की तलास हेतु एक टीम को शीघ्र ही मुंबई की ओर रवाना किया गया तथा इटारसी से मुंबई तक के जी आर पी एवं आर पी एफ के अधिकारियों से संदेहियों की काशी एक्स्प्रेस मे तलास करने संपर्क किया तथा लगातार संपर्क करने पर नासिक रोड रेल्वे स्टेशन के आरपीएफ स्टाफ की मदद से टीम के द्वारा दो संदेहियों जिनका हुलिया फुटेज में दिख रहे संदेहियों के हुलिये से मेल खाते हैं। दो संदेहियों को ट्रेन से उतारकर बारीकी से पूछताछ करने पर तथा अन्य तकनीकी साक्ष्य प्राप्त कर साक्ष्यों के आधार पर घटना से तार जोड़ने के प्रयास किए गए। उक्त तकनीकी व वैज्ञानिकी अनुसंधान के बाद दोनों संदेहियों ने नाम क्रमशः मेराज पिता नुरुद्दीन खान उम्र 31 वर्ष निवासी श्रावस्ती उत्तर प्रदेश तथा दूसरे ने इमरान पिता नजीर खान उम्र 41 वर्ष निवासी मिर्जापुर तिलक बहराइच उत्तरप्रदेश का होना तथा 08-09 फरवरी 2023 की दरम्यानी घटित घटना को मेराज खान द्वारा तथा 14-15 फरवरी 2023 की घटना को आरोपी मेराज खान ने अपने साथी इमरान खान के साथ मिलकर अपनी नशा की लत के कारण नशा के लिये चोरी की चारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनो आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और अलग अलग शहरों में घूमफिर कर चोरी के वारदात करते हैं जिनके कुर्ला, पुणे एवं अन्य शहरों में भी इस तरह की वारदत करने का अंदेशा है । अतः दोनो आरोपी को न्यायालय से पूछताछ की जाती है। इटारसी पुलिस द्वारा घटना के 20 घंटे में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इटारसी में हुई नकबजनी की घटना का खुलासा करते हुये आरोपियों से चोरी का मसरूका तथा दुकान की शटर का कुंदा तोड़ने में उपयोग में लाये औजार को जाम करने मे सफलता प्राप्त की है। उक्त घटना के खुलासा में निरीक्षक रामस्नेह चौहान, आरपीएफ निरीक्षक देवेंद्र कुमार, आरपीएफ बाना नासिक रोड, निरी. सुरेश फरकले, उप निरी. विवेक यादव, प्र. आर. 661 हेमंत तिवारी, प्र. आर. 61 प्रदीप चौधरी, 606 तुलसीराम कोडले, आर. 651 अविनाश, आर. 914 आकाश बारस्कर, आर. 904 जितेंद्र शेषकर, आर. 759 संगीत सिंह, आर. 917 जितेंद्र नरबरे, आण 77 हरीश डिगरसे, आर. 652 सुनील, आर. 920 गजेन्द्र, आर. अभिषेक नरवरिया, का विशेष योगदान रहा। एसपी डॉ गुरकरन सिंह ने घटना का खुलासा और आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मियों को ईनाम देने की घोषणा की है। संयुक्त व्यापार महासंगठन और संयुक्त व्यापार महासंघ ने एसपी सहित सभी पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

पुरानी रंजिश में हुई चाकूबाजी में एक की मौत एक गंभीर घायल देखिए वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d