सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत अयोध्या तीर्थ यात्रा हेतु जिला नर्मदापुरम से 325 लोगो का चयन किया गया । सभी तीर्थ यात्री प्रात: 10 बजे नगर पालिका प्रांगण में उपस्थित हुये । तीर्थ यात्रियों को टिकट वितरण किया जाकर उनका स्वागत गणमान्य भाजपा पदाधिकारियों और नगरपालिका अध्यक्ष सहित समस्त पार्षदो द्वारा फूल माला से स्वागत किया गया । आज 11 फरवरी को नगर पालिका प्रांगण में उनके स्वागत सत्कार हेतु पधारे गणमान्य नागरिकों व मुख्य अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति नीतू महेन्द्र यादव।, श्रीमति माया नारोलिया प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, महेन्द्र यादव विधायक प्रतिनिधि न.पा.,सागर शिवहरे मण्डल अध्यक्ष नर्मदापुरम, विकास नारोलिया मण्डल अध्यक्ष नर्मदापुरम,पार्षद श्रीमती राजकुमारी पूनम मेषकर, पार्षद श्रीमति महिमा रोहित गौर, पार्षद श्रीमति कंचन सैठी चौकसे, श्रीमति नयनाप्रमोद सोनी , श्रीमति दीपिका कुलदीप राठोर, पार्षद राहुल गौर, पार्षद दौलतराम यादव, पार्षद निर्मला हंसराय , प्रसन्ना हरने , पार्षद संतोष उपाध्याय, राजेश तिवारी, पार्षद चन्द्रमोहन सिंह परिहार,पार्षद श्री सिमरन अभिषेक रैकवार, पार्षद बिदिंया मांझी, पूजा अर्पित मालवीय, श्रीमति रिचा जीतू तिवारी, श्री मुकेश मैना, श्री प्रशांत दिक्षित, श्री केशव उर्मिल, लोकेश तिवारी श्रीमति, रजनी यादव , चरणजीत सिंह ,सीएमओ नवनीत पाण्डे उपस्थित रहे।
