सीमा कैथवास की रिपोर्ट –
नर्मदापुरम । रात होते ही भोपाल तिराहे के पास नर्मदा नमन गार्डन के बाजू से डूब क्षेत्र में मिट्टी की फीलिंग के लिए सैकड़ों डंफर मिट्टी डालकर हो रहा फिलिंग का हुआ फिर शुरू बड़ा खेल ? अभी तक यहां सैकड़ों डंपर मिट्टी डाली जा चुकी है । आखिर कौन रसूखदार लोग हैं इस काम के पीछे ? इस मिट्टी फीलिंग से नारायण नगर, बंगाली कॉलोनी , आजमगढ़ क्षेत्र बारिश में बाढ़ ग्रसित नहीं होंगे क्या?? तब बाढ़ ग्रस्त लोगो के लिए बाढ़ के पानी से घर ग्रसित सामग्री बाढ़ में डूबने से प्रभावित होने पर कौन लोग होंगे जिम्मेदार ? शहर में जब भी बाढ़ की स्थिति बनती है इस क्षेत्र के लोगों को सबसे पहले ऊंचे स्थान पर शिफ्ट किया जाता है। बाढ़ प्रभावितों को हर बार सरकारी मदद अनुदान भी शासन की ओर से वितरित किया जाता रहा है पर अब इन क्षेत्रवासियों पर बाढ़ और डूब का संकट और बढ़ सकता है । क्योंकि डूब क्षेत्र के एक कीमती प्लाट पर लगभग
सैकड़ो डंपर मिट्टी डालकर फीलिंग की जा रही है । जिससे आदमगढ़ और बंगाली कॉलोनी निवासियों पर बाढ़ का खतरा और बढ़ सकता है ? जबकि पूर्व में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने पूर्व नपा अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल की कार्यकाल की परिषद को भोपाल तिराहे पर बस स्टैंड निर्माण के लिए अत्याधुनिक सर्व सुविधा युक्त बस स्टैंड के प्लान पर आपत्ति दर्ज कराई थी। पर अब टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि कहां गए । तब तो डूब क्षेत्र बताकर आपत्ति दर्ज करा रहे थे बस स्टैंड निर्माण के लिए । सूत्रो की माने तो
इसके पीछे बड़ा खेल लेनदेन का भी हुआ है जो जिम्मेदारों ने आंख बंद कर रखी है। इस मामले में पक्ष और विपक्ष दोनों आखिर क्यों मौन है , बड़ा सवाल जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी खड़े होते है?
