मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप जरूरतमंदों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान एवं विकास यात्रा के दौरान पात्रता के अनुसार हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है। जिले में विकास यात्रा के दौरान जिले के ग्राम खुरसीपार के श्री रामकुमार ठाकुर को महिने नियमित रूप से नि:शुल्क राशन प्राप्त हो रहा है। श्री ठाकुर कहते हैं कि केन्द्र एवं राज्य सरकार गरीबों की चिंता कर रही है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को बहुत- बहुत धन्यवाद दे रहे हैं
