विकास यात्रा पहुंची मर्रावन

जिले में संत रविदास जी की जयंती 5 फरवरी से 2 मार्च तक विकास यात्रायें निकाली जा रही हैं। इस संबंध में विकास यात्रा विधानसभा क्षेत्र तेंदूखेड़ा के ग्राम मर्रावन में पहुंची। विकास यात्रा में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, श्री अभिलाष मिश्रा, श्री मुलाम भैया, श्री देवेन्द्र गंगोलिया, श्री विष्णु शर्मा, डॉ. हरगोविंद पटैल, श्रीमती वंदना पटैल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

      जनप्रतिनिधियों ने विस्तृत से शासन की योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विकास यात्रा के दौरान शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। शासन की योजनाओं से वंचित नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें पात्रता अनुसार लाभ दिया जाएगा।
स्कूली छात्र- छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया संदेश
इस दौरान कलापथक दल ने गीत के माध्यम से नशा मुक्त होने का संदेश दिया। यहां स्कूली छात्र- छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
विभिन्न कार्यों का किया भूमिपूजन
यहां जनप्रतिनिधियों ने 15 वें वित्त आयोग व मनरेगा के तहत 39 लाख रुपये लागत की सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के हितग्राहियों को गृह प्रवेश करवाया।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने पटवारी से जानकारी ली कि यहां बी- 1 का वाचन हुआ या नहीं। किसान सम्मान निधि के तहत ई- केवायसी कितने हुए। यहां आधार कैम्प का आयोजन हो। उन्होंने पटवारी को निर्देश दिये कि जाति प्रमाण पत्र बनाये जायें। ग्राम पंचायत सचिव शिकायतों को पंजीबद्ध कर उसका निराकरण करवायेंगे। यहां 87 आयुष्मान कार्ड बनना शेष है, इसे पूर्ण करवायें। नलजल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाकर कार्य पूर्ण करायें। उन्होंने पीएचई को निर्देश दिये कि यहां इस माह के अंत तक हर घर नलजल पहुंचे। उन्होंने यहां एनीमिया की जांच के लिए कैम्प लगाने के निर्देश दिये

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *