जबलपुर, 10 फरवरी, 2023 कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने आज शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सीएम हेल्प लाइन से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं आवेदकों की संतुष्टि के साथ त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये है। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ डॉ.सलोनी सिडाना, नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीणा एवं अपर कलेक्टर सुश्री विमलेश सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सुमन ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पचास दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। उन्होंने अधिकारियों को सीएम हेल्प लाइन से प्राप्त शिकायतों की दिन प्रति दिन की मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिये। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, श्रम विभाग, सहकारिता विभाग की ज्यादा संख्या में शिकायतें लंबित पाये जाने पर कलेक्टर ने अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने किसानों की धान उपार्जन के भुगतान से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये
