सतना मैहर विधायक मैहर नारायण त्रिपाठी के सार्थक प्रयासो से मैहर सिविल अस्पताल को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। वर्षो से मैहर क्षेत्र के लोग किडनी की समस्या से जूझते यहां से वहां भटकते नजर आ रहे थे यह बात विंधायक के मन मे खटक रही थी जिसको लेकर विंधायक ने लगातार प्रयास किया और अंततः सफलता मिली और चंद्र दिनों के अंदर यह सुविधा मैहर में उपलब्ध हो जाएगी। जिसके लिए आज विधायक द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। साथ ही विंधायक ने अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। पत्रकारों के विकस यात्रा से दूरी के प्रश्न पर विधायक ने कहा कि मैंने अपने विधायकी की बलि देकर मैहर के विकास में
कोई कोर कसर नही छोड़ी चाहे मामला सड़को का ही शिक्षा का हो स्वास्थ्य का हो हर संभव प्रयास कर कार्य किया है। विकास की कोई सीमा नही होती जितना किया जाय कम है आगे भी प्रयास किये जाते रहेंगे। स्वास्थ्य समृद्ध,स्वच्छ सुंदर मैहर बनाने की दिशा में प्रयास अनवरत जारी रहेंगे।
*सतना से ऋषिकेश त्रिपाठी की खास रिपोर्ट*