सीमा कैथवास की रिपोर्ट –
नर्मदापुरम । एक स्काउट के रूप में हमें अपनी माँ प्रकृति को संरक्षित करना चाहिए। इसी पंक्ति को साकार रूप प्रदान करते हुए भारत स्काउट एवं गाइड एडवेन्चर इंस्टीट्यूट पचमढ़ी में 24वाँ इन्टरनेशनल एडवेन्चर केम्प 02 से 08 फरवरी में आयोजित किया गया था। जिसमें जापान, बांग्लादेश, श्रीलंका और ऑल इंडिया से 153 स्काउट एवं गाइड ने सहभागिता सुनिश्चित की । इस केम्प में नर्मदापुरम् जिले से स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल
से 6 स्काउट प्रतिभागी रहे। इस कैंप में एडवेन्चर एक्टीविटी स्काई साईकिलिंग, जीपलाईन वेली क्रासिंग, वोटिंग हाउस सलाईडिंग, राईफल शूटिंग, अरची, और पेरा सिलिंग आदि एक्टिविटी की गई। दिन में विभिन्न साहसिक गतिविधियों के बाद प्रतिदिन सायंकाल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होती थी। अंतिम दिवस पर हुए बोनफायर कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर श्रीमति जूही चटर्जी और प्राचार्य श्रीमति मोना चटर्जी को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान एवं भोज में सभी आमंत्रित देशों के प्रतिनिधियों के साथ हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया गया। इस इंटरनेशनल कैंप में विभिन्न देशों की संस्कृति की झलक दिखाई दी। सभी देशों से आए बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर शाला के डायरेक्टर डॉ आशीष चटर्जी, शिक्षक शिक्षिकाओं व स्काउट मास्टर गणेश भैसारे सहित समस्त शाला परिवार ने बधाई दी।
