• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश रायसेन

नाबालिग बालक के साथ गलत काम करने वाले आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 5,000 रूपये जुर्माने से दण्डित किया

by Manish Gautam Chiefeditor
February 9, 2023
in रायसेन
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर मुकेश चतुरवेदी

माननीय न्यायालय अनन्य विशेष न्यायाधीश (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012) जिला रायसेन म0प्र0 द्वारा आरोपी संतोष बंजारा आ. दीपसिंह बंजारा निवासी जिला रायसेन, थाना कोतवाली जिला रायसेन को धारा 377 भादसं. में 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 की धारा 4 में 20 वर्ष का सश्रम कारावास तथा कुल 5,000/- रुपए के अर्थदण्डं से दण्डित किया गया।

इस मामले में शासन की ओर से श्रीमती भारती गेडाम, विशेष लोक अभियोजक/ अति. जिला लोक अभियोजन अधिकारी, जिला रायसेन ने पैरवी की।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, पीडि़त ने थाना कोतवाली रायसेन में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 02.10.2020 के रात्रि करीब 10:30 बजे उसके घर में वह और उसके मम्मी-पापा खाना खाकर टी.वी. देख रहे थे, उसी समय मोहल्ले का संतोष बंजारा आया और उससे बोला कि चल गुटका लेकर आते हैं, तो वह उसके साथ गुटका लेने चला गया। फिर आरोपी संतोष बंजारा उसका हाथ पकड़कर उसे फॉरेस्ट कार्यालय के पीछे शमशान घाट के रास्ते में बाजू में उसके साथ गंदी-गंदी हरकतें करने लगा। उसने मना किया तो संतोष बंजारा नहीं माना और जबरदस्ती उसका लोवर और चड्डी उतारकर उसके साथ गलत काम किया। वह चिल्लाने लगा और जैसे-तैसे छूटकर भागने लगा। संतोष बंजारा ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से खत्म कर दूंगा। उसे रास्ते में उसके मोहल्ले का राजेश राठौर मिला जिसे उसने घटना बताई, राजेश राठौर ने उसके भाई को फोन करके बुलाया जिसके साथ वह घर गया और घर जाकर अपने मम्मी-पापा को घटना के बारे में बताया। पीडि़त की रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली रायसेन में अपराध क्रमांक 349/2020 अंतर्गत धारा 377, 506 भादसं. धारा ¾ पाक्सो की प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखबद्ध की गयी।
प्रकरण की विवेचना के दौरान घटना स्थल का नक्शा मौका बनाया गया, मेडिकल परीक्षण करवाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी पत्रक बनाया गया। संपूर्ण विवेचना उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। माननीय न्यायालय द्वारा विचारण उपरांत आरोपी को दोषसिद्ध किया गया।

श्रीमती शारदा शाक्य
मीडिया प्रभारी
जिला रायसेन म0प्र0

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

कमिश्नर श्रीमन शुक्ला हरदा जिले के धौलपुर कला में ‘विकास यात्रा’ में शामिल हुए, स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d