• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

शासकीय गृहविज्ञान कालेज अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान प्रभात फेरी सहित गांव के मुख्य चौराहे पर एड्स सहित स्वक्छता जागरूकता रैली निकाली गई

by Manish Gautam Chiefeditor
February 9, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सीमा कैथवास की रिपोर्ट

नर्मदापुरम। शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम की प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ हर्षा चचाने एवं डॉ रीना मालवीय के मार्गदर्शन मे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर प्रातः स्वयं सेविकाओं द्वारा ग्राम में प्रभात फेरी निकाली गई। इसके पश्चात छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। परियोजना कार्य के अंतर्गत स्वयं सेविकाओं ने ग्राम में जाकर एड्स जागरूकता के संबंध में रैली निकाली एवं गांव के मुख्य चौराहे पर एड्स जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी एवं दीवार लेखन का कार्य किया गया। परियोजना कार्य के अंतर्गत स्वयं सेविकाओं द्वारा ग्राम में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई एवं मुख्य चौराहे व मंदिर प्रांगण के आसपास साफ-सफाई की है नालियों को साफ की गई और नालियों से कचरा निकाल कर कूड़ेदान में डाला गया। स्वयंसेविकाओं के साथ ग्रामवासी एवं सरपंच माखन कीर, उपसरपंच और सभी पंचों ने छात्राओं के स्वच्छता कार्य में स्वयं सेविकाओं का सहयोग किया। ग्राम वासियों को जागरूक करने के लिए एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत की गई। बौद्धिक सत्र मैं मुख्य अतिथि के रूप में नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम के गणित विषय के प्राध्यापक डॉ. कमल वाधवा, श्री अनिल, डॉ पुष्पा दुबे हिंदी विभाग की गरिमामयी उपस्थिति में प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। स्वयं सेविकाओं द्वारा लक्ष्य गीत एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. कमल वाधवा द्वारा छात्राओं को एकाग्रता के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि हर विद्यार्थी के लिए एकाग्रता आवश्यक है। अगर हम कुछ सोच रहे हैं और हम भौतिक रूप से कहीं और और उपस्थित है तो यह एकाग्रता नहीं है , उन्होंने एक खेल के माध्यम से छात्राओं को यह बताया कि हर व्यक्ति का अपना अलग नजरिया होता है। सभी को अपना पक्ष सही लगता है और जब भी हम किसी को देखते हैं या उसके बारे में विचार करते हैं वह सब हमारे मन में एक छाप बना लेता है। एकाग्रता की छाप हमारे मन में बनी छाप को दर्शाती है और भारतीय योग शास्त्र में ऐसी बहुत सी तकनीक है। महाविद्यालय की हिंदी विभाग प्राध्यापक डॉ पुष्पा दुबे ने छात्राओं को अपने अनुभव साझा करते हुए मार्गदर्शन दिया एवं उन्हें शिविर की सफलता की बधाई दी। श्री अनिल ने बताया कि हम सभी को आंतरिक सुंदरता पर विशेष ध्यान ध्यान देना चाहिए ना की बाहरी सुंदरता अगर हम अंदर से सुंदर रहेंगे मन साफ रहेगा तो हमारे सभी कार्य सकारात्मक होंगे। शिविर में दोपहर 12ः00 बजे से नर्मदा ग्रुप द्वारा नर्मदा अपना अस्पताल के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ राजेश शर्मा संस्थापक नर्मदा अपना अस्पताल एवं डॉ सौरभ पाठक द्वारा ग्राम वासियों के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण में अधिकतर महिलाओं में खून की कमी एवं व्यक्तिगत स्वच्छता की कमी पाई गई। डॉ. देवेंद्र यादव ने बताया कि बच्चों में पोषण से संबंधित बीमारियां देखने को मिली है और साथ ही बीपी, शुगर जैसी बीमारियों का भी प्रभाव देखा गया है। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 200 से अधिक मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया । बौद्धिक सत्र में बाल संरक्षण एवं विधिक साक्षरता प्राधिकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता केके थापक ने अपने उद्बोधन में बताया कि कानूनी सहायता कार्यक्रम लागू करना और उसका मूल्यांकन एवं निगरानी करना साथ ही इस अधिनियम के अंतर्गत कानूनी सेवाएं उपलब्ध कराना भी विधिक साक्षरता प्राधिकरण का एक भाग है। इसमें बाल विवाह निषेध अधिनियम ,कन्या भूण हत्या , शिक्षा का अधिकार जैसे विषयों पर प्रकाश डाला । उन्होंने अपने अधिकारों एवं अपराध में लगने वाली धाराओं को विशेष रुप से समझाया, भारत सरकार में 2012 से पॉक्सो एक्ट नाबालिक बच्चों को सुरक्षा के लिए बनाया गया है। नर्मदा आश्रम के बाबा प्रसाद दास ने छात्राओं को बताया कि वह 7 दिनों में अपने मस्तिष्क में अच्छी बातों को लेकर इस शिविर को सफल बनाएं। महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. कंचन ठाकुर ने बताया कि इस जघन्य अपराध का कानून में सख्त नियम है।
कार्यक्रम का सफल संचालन स्वयंसेविका स्वाति चौरे, राधिका यादव, कीर्ति यादव एवं शिवानी धुर्वे द्वारा किया गया ।शिविर की अध्यक्षता कु. मुस्कान सोलंकी, सलोनी चौरे एवं आभार प्रदर्शन कु. विधि दुबे द्वारा दिया गया । श्री रफीक अली, सौम्या चौहान, श्रीमती शीतल मेहरा, अनिल रजक ने विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में ग्रामवासी एवं स्वयंसेविका सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

माखन नगर के ग्राम पाटनी में विकास यात्रा में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह हुए शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d