सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम । कलेक्टर नीरज कुमार सिंह माखननगर के ग्राम पाटनी में विकास यात्रा में हुए शामिल। श्री सिंह ने विकास यात्रा में विभिन्न योजनाओं से पात्र लाभान्वित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी किए वितरित। कलेक्टर श्री सिंह ने मौके पर आमजनों की समस्याओं का किया निराकरण भी किया। इस दौरान विकास यात्रा में अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कलेक्टर श्री सिंह विकास यात्रा के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राही को संबोधित भी कर रहे है। और विकास यात्रा के दौरान जनसमस्या का
मौके पर निवारण भी कर रहे है। माखन नगर में अभी भी कलेक्टर श्री सिंह का दौरा विकास यात्रा में जारी है। बड़ी संख्या में जनसमुदाय अपनी समस्याओं का त्वरित निराकरण पाकर और लाभान्वित होकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दी जा रही योजनाओ से लाभान्वित होकर सीएम श्री चौहान सहित शासन का आभार जता रहे है। विकास यात्रा के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।
