सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में विश्व बैंक परियोजना के तहत नई शिक्षा नीति में परिवर्तित पैटर्न पर अभ्यास परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विद्यार्थियों को आधार पाठ्यक्रम के प्रश्न पत्रों का ओ एमआर शीट के उपयोग पर अभ्यास करवाया जा रहा है। प्राचार्य डॉ ओ एन चौबे ने बताया कि नवीन शिक्षा पद्धति में इन विषयों को अनिवार्य तो रखा गया है। किंतु परीक्षा का पैटर्न वस्तुनिष्ठ है । विद्यार्थियों को परीक्षा में शीट भरने और उसके उपयोग में गलतियां ना हो और जिस पर आधारित परीक्षा परिणाम भी बाधित न हो ।अतः छात्रों को परीक्षा का अभ्यास करवाया जा रहा है। विश्व बैंक परियोजना के प्रभारी डॉ कमल वाधवा ने बताया कि नए प्रयोगों का मॉक टेस्ट बी. ए., बी. एस. सी., बी. कॉम. और बी .सी. ए .कक्षाओं के प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों का संपन्न कराया जा रहा है ।जिससे विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में आवश्यक औपचारिकताओं में गलतियां न करें । क्योंकि ओ एम आर शीट का मूल्यांकन कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के द्वारा किया जाता है जिसमें अनुक्रमांक और नामांकन नंबर की त्रुटियों पर अनुपस्थिति दर्ज हो जाती है।जिससे परिणाम अनुत्तीर्ण घोषित होता है जो विद्यार्थियों की मानसिक और आर्थिक परेशानी का कारण बनते हैं। साथ ही वीक्षकों को भी प्रशिक्षित और प्रेरित किया जा रहा है कि परीक्षा कक्ष में सावधानी और गंभीरता पूर्वक वीक्षण कार्य करें। इस दौरान हिंदी अंग्रेजी योग और पर्यावरण विषयों के प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं के साथ यह अभ्यास परीक्षा ली जा रही है। सभी प्राध्यापकों की सक्रियता और सहयोग से कार्य का निष्पादन किया जा रहा है।
