राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार कक्षा 1और2 पढ़ाने वाले शिक्षको का एफएलएन प्रशिक्षण विकासखंड रीठी में आयोजित किया जा रहा है। जिसको लेकर आज डी पी सी श्री के के डेहरिया ने निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने बालक माध्य शाला रीठी के पुस्तकालय का तथा कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास का भी अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।इस दौरान बी आर सी राकेश सिन्नरकर, बी ए सी उमाकांत दुबे,सुरेश महोबिया,कृष्ण कुमार गुप्ता,सुनील दुबे आदि की उपस्थित रही ।
हरिशंकर बेन
