• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

विकास यात्रा जनता के पैसे का दुरुपयोग है ऐसा कहा कांग्रेस प्रवक्ता शिवराज चंद्रोल ने और कहा कि विनाश करके भाजपा कर रही है विकास यात्रा ,भाजपा के एजेंट बने कर्मचारी यह जान लें की आने वाला समय बदलाव का होंगा

by Manish Gautam Chiefeditor
February 6, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सीमा कैथवास की रिपोर्ट

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश का विनाश करके भाजपा सरकार अब झूठी यात्रा निकाल रही है और लोगों को गुमराह कर रही है । पिछले 18 साल में भाजपा ने जनता का सिर्फ शोषण किया है, और भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उपकृत्य हुए हैं। विकास यात्रा का आम जनता से कोई सरोकार नहीं है उक्त बातें मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा और उसमें हो रहे सरकारी तंत्र के दुरुपयोग और जनता के पैसे के नाश को लेकर प्रदेश प्रवक्ता शिवराज चंद्रोल ने दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में न तो किसानों का कर्जा माफ हुआ उल्टे उन्हें अपनी उपज के मूल के लिए कमीशन देना पड़ रहा है, खाद और बीज महंगा हो गया है । समुचित बिजली, पानी नहीं मिल पा रहा है ।युवा बेरोजगारी की मार से परेशान हैं । आम जनता महंगाई की त्रासदी को झेल रही है। पेट्रोल, डीजल और गैस को लेकर जनता को कोई राहत सरकार ने नहीं दी, भारतीय जनता पार्टी की सरकार सिर्फ भाषण बाजी कर लोगों को गुमराह कर रही है और अपना नाम छपवाने की होड़ में शिलान्यास पर शिलान्यास कर रही है। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम जिले में प्रस्तावित स्टील प्लांट, डोलरिया और कोका कोला फैक्ट्री बाबाई भी वापस हो गई है, नई फेक्ट्री या रोजगार का कोई योजना नही है, युवाओं को रोजगार का कोई विकल्प नहीं दिख रहा है , महिलाएं असुरक्षित है, डरी हुई हैं, उनके घर का बजट बिगड़ा हुआ है । नर्मदापुरम जिले में सरकार की सारी घोषणाएं विफल हैं । आज भी नर्मदापुरम मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज, ऑडिटोरियम की बातें सिर्फ घोषणा में ही है । ग्वालटोली क्षेत्र से लगने वाला फुटओवर ब्रिज दुनिया का अजूबा बना हुआ है, जहां आज भी छोटे बच्चे और बुजुर्ग रेलवे लाइन क्रॉस करके अपनी जान को खतरे में डाल कर निकल रहे हैं । भूमि पूजन के बावजूद अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है । सरकारी अस्पताल की स्थिति बेहद खराव है, मशीनें धूल खा रही है । शहरी क्षेत्रों में कचरा कलेक्शन नियमित नहीं हो पा रहा है, सड़कों की स्थिति बदहाल है । ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें खस्ताहाल हैं, शाला भवन की स्थिति भी ठीक नहीं है , पर सरकार के नुमाइंदे झूठी घोषणाएं करते हैं ।
सरकारी कर्मचारी भाजपा का पट्टा डाल के काम कर रहे हैं –
अधिकांश कर्मचारी भाजपा का पट्टा डालकर काम कर रहे हैं जो सार्वजनिक रूप से भाजपा नेताओं की चरण वंदना को भी नहीं चूक रहे । ऐसे कर्मचारियों को यह जानना होगा की सदैव सरकार भाजपा की नहीं रहेगी, समय बदलेगा और उन्हें जनता को जवाव देना होगा । कर्मचारियों को अपनी आदर्श आचार संहिता के हिसाब से जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए ।
विकास यात्रा शासकीय पैसे का दुरुपयोग-
विकास यात्रा में शासकीय पैसे, जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है।जहां बड़े-बड़े रथ और फ्लेक्स लगाकर भाजपा नेताओं के फोटो लगाकर उनके चेहरे चमकाने का काम किया जा रहा है । यह जनता के पैसे का दुरुपयोग है , अगर सरकार ने जनता के प्रति कार्य किया है तो उसे कहने की नहीं, जनता को समझने की बात है ।
कमलनाथ ने 15 महीने में रचा विकास का नया कीर्तिमान –

कांग्रेस की कमलनाथ की सरकार में 15 महीने के कार्यकाल में जनता के लिए अनेकों काम किए जिनमें 27 लाख किसानों का कर्जा माफ हुआ । ₹100 में 100 यूनिट सस्ती बिजली दी । महाकाल मंदिर के लिए 2000 करोड़ का बजट पास कर 300 करोड़ रुपए जारी किए । ओमकारेश्वर -उज्जैन को लेकर ओम सर्किट शुरू किया । राम गमन पथ योजना का काम शुरू करवाया । गोवंश की रक्षा के लिए 1000 गौशाला बनवाने का काम आदरणीय कमलनाथ जी ने किया । पुलिस कर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश दिया । कन्यादान योजना 21 हज़ार से बढाकर 51 हज़ार की । ओबीसी को 27% आरक्षण, सामान्य वर्ग को 10% आरक्षण देने का काम कांग्रेस पार्टी की सरकार ने किया ।और कर्मचारियों के लिए आने वाले समय में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का काम की बात भी कमलनाथ जी ने की है ।विकास यात्रा जनता को छल कर उन्हें गुमराह करने की विनाश यात्रा है, जिसमें सरकारी धन का दुरुपयोग है । कांग्रेस पार्टी घर-घर जाकर आम जनता को इस छलावे से रूबरू करेगी और भाजपा का पर्दाफाश करेगी ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

नगरपालिका प्रशासन और यातायात पुलिस की संयुक्त कारवाई से , गरीबी लाइन - रेल अंडर ब्रिज रोड़ से हटाया अतिक्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d