सीमा कैथवास की रिपोर्ट
इटारसी । इटारसी के गरीबी लाइन रेल अंडर ब्रिज रोड से आज सोमवार 6 फरवरी को नगरपालिका के द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। नगरपालिका व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई से यहां पर अतिक्रमण हटाने की कारवाई हुई। यहां वर्षों से जमे रोड पर रखी बैंड बाजा गाड़ी को नगर पालिका ने हटायी है। नगर पालिका ने यहां पर नागरिकों को हिदायत भी दी रोड पर कार या अन्य वाहन और अन्य किसी तरह का अतिक्रमण न करें। यह कारवाई नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक आरके तिवारी, यातायात उपनिरीक्षक अशोक बरबड़े ने रोड से अतिक्रमण हटाने की है। इसके अलावा बांस की जाली लगाकर किए गए रोड पर पार्किंग को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि यह रोड अंडर ब्रिज बनने के बाद काफी चलने लगी है, यहां यातायात का दबाव बहुत अधिक हो गया है। इस कारण लगातार नगर पालिका को रोड से अतिक्रमण हटाने की शिकायतें मिल रही थीं इसके पूर्व नगरपालिका ने एमजीएम कॉलेज, सूरजगंज चौराहा रोड से भी इसी वजह से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की थी।
