मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 13 फरवरी को पन्ना जिले के अजय गढ़ मुख्यालय में आगमन हो रहा हैं। इस दौरान कमलनाथजी जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना की अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक ने अमानगंज ब्लॉक के लिए कांग्रेस नेता आशीष बागरी को वहां का प्रभारी नियुक्त किया था जिन्होंने आज मंगल भवन अमानगंज में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भभूत सिंह राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में शामिल होकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के लिए विस्तार से चर्चा की। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा बतौर अतिथि उपस्थित रहे। कांग्रेस नेता श्री बागरी ने कहा कि मंडलम सेक्टर के सभी अध्यक्ष अपने-अपने पदाधिकारियों के साथ अजयगढ़ पहुंचे साथ ही कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी लेकर अजय गढ़ में आयोजित हो रहे कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करावे। श्री बागरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर प्रदेश की जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है और भाजपा के कुशासन को वह उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। बैठक में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष हक्कुन दहायत, जवाहर लाल पटेल, रविंद्र पांडे, विजय सक्सेना, मंगल सिंह बुंदेला, विजय सिंह, मुन्ना चौधरी, धूराम चौधरी, पुरुषोत्तम पीडिहा, मोतीलाल चौधरी, महेंद्र पटेल, कृष्ण मुरारी शर्मा, शांतनु शर्मा, उमेश खरे, मोहित यादव, वसीम खान, कृष्ण प्रताप चनपुरिया, शुभम सिंह, राकेश द्विवेदी, हीरा सिंह यादव, देव सिंह, अभिषेक दुबे, फोई लाल चौधरी, ऋषभ पाठक, ओम प्रकाश अहिरवार, आनंद सिंह नेपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
संवाददाता संतोष चौबे
