जिले के प्रत्येक मंडल स्तर पर विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस पर ‘युवा मैराथन दौड़’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें कुंडेश्वर मंडल ,पलेरा मंडल, बल्देवगढ़ मंडल, खरगापुर मंडल, कुडिला मंडल, जतारा मंडल लिधौरा मंडल सहित नगर मंडल में भव्य ‘युवा मैराथन’ निकाली गई। नगर मंडल स्तर की ‘युवा मैराथन’पीजी कॉलेज के सामने स्थित विवेकानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करके शुरुआत हुई, जो आगे चलकर गांधी चौराहे पर समाप्त हुई। बल्लदेवगढ़ मंडल कार्यक्रम में नगर में भव्य और युवाओं के जोश पूर्ण तरीके से ‘युवा मैराथन दौड़’ आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना व भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष इंजीनियर अभय प्रताप सिंह यादव उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष शालिनी मिश्रा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष संदीप पायक रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मैराथन युवाओं की प्रेरणा से स्त्रोत विवेकानंद जी को समर्पित है, विवेकानंद जी के जीवन के आदर्श अपनाकर युवा अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर सफलता प्राप्त कर सकता है। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंजीनियर अभय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि युवा मैराथन कार्यक्रम विवेकानंद जी की जयंती पर युवा दिवस पर आज प्रत्येक मंडल स्तर पर संपन्न हुआ। बल्लदेवगढ़ मंडल में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के प्रेरणा स्रोत विवेकानंद जी के जीवन से हम सब भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा भाव में लगे हुए है, इस युवा मैराथन से स्पष्ट संदेश है कि युवाओं में आपसी एकता व समाज में प्रेम सद्भावना का भाव आए। युवा मैराथन कार्यक्रम में पूर्व विधायक के के श्रीवास्तव, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक खरे रानू, रितेश भदौरा, मनोज देवरिया, वरिष्ठ भाजपाई प्रतेंद्र सिंधई, जिला मंत्री जनमेजय तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव, नगर मंडल अध्यक्ष रोहित वैसाखिया,भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री आदित्य योगी व प्रशांत शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष प्रियंक चीकू यादव, अंकित तिवारी, विनय सेन, अंकुश श्रोती व प्रवीण चौधरी, जिला मंत्री शंतनु बख्शी, चंद्रभान लोधी, मुनेंद्र सेंगर, जिला मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री जितेंद्र जैकी यादव, सोशल मीडिया प्रभारी अंकित तिवारी, सह सोशल मीडिया प्रभारी शिवम विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत तिवारी, बृजेंद्र लोधी, चंद्रेश रैकवार, भूपेंद्र गुप्ता, अमर सिंह यादव, ऋषि सिंह बुंदेला, अमन खर्द, कपिल नामदेव, संदीप पटेरिया, युवा मोर्चा कार्यकर्ता उत्कर्ष श्रीधर ,रामेश्वर यादव, भरत यादव सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टीकमगढ़ से सुरेश प्रभाकर की रिपोर्ट