कटनी।प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान योजनान्तर्गत उच्च शिक्षा विभाग मप्र शासन द्वारा व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के तहत विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ स्वरोजगार स्थापित करने के लिए जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शासकीय महाविद्यालय विजयराघवगढ़ में प्रभारी प्राचार्य डा ए के सिंह के मार्गदर्शन में जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख द्वारा स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र। छात्राओं को जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन प्रशिक्षण
कटनी।फसलों में कीट एवं रोग लगने से पूर्व उनके नियंत्रण के लिए एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन प्रशिक्षण विद्यार्थियों को दिया गया। इसके अंतर्गत शस्य क्रियाओँ के तहत ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई।मेढ़ों की साफ सफाई तथा फसल अवशेष नष्ट करना। फसल चक्र।अंतरवर्तीय फसल।प्रतिरोधी जातियों का चयन। समय पर बोनी एवं बोने की दूरी।बीजोपचार।पोषक तत्व तथा जल प्रबंधन।यांत्रिक विधियों द्वारा चिपचिपा बोर्ड।प्रकाश प्रपंच।फेरोमेन ट्रेप।जैविक विधियों में परजीवी।परभक्षी एवं रोगाणु आदि द्वारा कीट तथा रोग नियंत्रण की तकनीकी जानकारी का प्रशिक्षण दिया गया।
इसके अतिरिक्त एजोला नील हरित काई जैव उर्वरक शीघ्र खाद एवं कीटनाशकों को बनाने तथा फसलों में उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया गया।