प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / दिनांक
17 सितंबर से 25 दिसंबर 2022 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 25 दिसंबर अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा ने प्रत्येक मंडल में एक आगंनवाड़ी को गोद लेकर आदर्श बनाने का काम नर्मदापुरम जिले के 22 मंडलों में हुआ है। रविवार को अटल जी के जन्मदिन पर नर्मदापुरम नगर मंडल के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 18/4 आदर्श नगर कैरियर स्कूल के पास स्थित महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने गोद लिया था। उन्होंने बच्चों को ड्रेस एवं अन्य आवश्यक सामग्री देकर महिला बाल विकास के कार्यकर्ता अंजू नामदेव को सुपुर्द की आंगनवाड़ी के इस पुनीत कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष गिरजेश मिश्रा, हीरामणि भावसार, वार्ड 15 पार्षद निर्मला राय, वार्ड 13 के पूर्व पार्षद अतुल भंडारी, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री आरती बैस, मंडल उपाध्यक्ष ममता दीवान अर्चना गौर नम्रता वाधवानी रोमन नारोलिया एवं नर्मदापुर मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया का विशेष सहयोग रहा।