प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /ध्यानचंद हॉकी एकेडमी एसपीएम की राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी संध्या मेहरा, मानसी लश्करी, दीक्षा चौहान, प्रियंका सोनी प्रियंका सोनी, कनक यादव, निधि पचलानिया एवं शादाब खान इटारसी का चयन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी टूर्नामेंट उदयपुर राजस्थान के लिए हुआ है। जिससे इन महिला खिलाड़ियों ने शहर और नगर का नाम रोशन किया है। इन सभी महिला राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ियों के चयन पर ध्यानचंद हॉकी एकेडमी के अध्यक्ष डॉक्टर अतुल सेठा एवं इन सभी खिलाड़ियों के हॉकी प्रशिक्षक नीरज बहुत्रा ने ढेरों शुभकामनाएं देते हुए जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष प्रशांत जैन, जिला हॉकी संघ के सचिव कन्हैया गुरियानी, जिला खेल अधिकारी खेल युवा कल्याण विभाग उमा पटेल , जिला खेल अधिकारी शिक्षा विभाग वंदना रघुवंशी, महेंद्र पचलानिया , जय सिंह भदोरिया, पवन कुमार, जयश्री रैकवार, पूनम रैकवार एवं समस्त वरिष्ठ हाकी खिलाड़ी की ओर से सभी महिला हाकी खिलाड़ियों को ढेरों शुभकामनाएं दी।