थाना इंदरगढ़ के क्रांतिकारी शिक्षा निकेतन कॉलेज में महिला सुरक्षा दल के द्वारा छात्राओं को जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नारी सुरक्षा दल के क्रम में पुलिस ने छात्राओं को जागरूक किया। किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु वुमेन पावर लाइन 1090 ,चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 ,यूपी 112 ,महिला हेल्पलाइन 181 , मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 इत्यादि के बारे में जानकारी दी। छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया।