छिन्दवाड़ा गुजरात मोदी और शाह का ग्रह प्रदेश है। वहां मतदाता प्रभावित हुए है। इसलिए वहां भाजपा जीतकर आई है, और उनकी सरकार बनी। मध्यप्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार तय है। यहां मोदी शाह का जादू नहीं चलेगा। तीन दिवसीय दौरे पर आए पीसीसी चीफ कमलनाथ ने हवाई पट्टी पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंच से अधिकारियों को सस्पेंड करने को नाटक नोटंकी कहा है। मंच से किसी को भी सस्पेंड कर देते है। वो कागजों में कर सकते है, नहीं। यदि कागजों में सस्पेंड करें तो कागज दिखाएं। ये बौखलाए हुए है। जनता में बने रहने कोई न कोई उपाए ढूंढ रहे है मीडिया में बने रहने के लिए। इस बार प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को जिताने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा भाजपा पुलिस प्रशासन और पैसे के बल पर शासन कर रही है। प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव को लेकर कमलनाथ ने कहा इसलिए चुनाव हुए है चुनाव के आधार पर घोषित हो जाएगा। तीन दिवसीय दौरे पर कमलनाथ जिले में भारत जोड़ो यात्रा निकलेंगे। जिले की जनता को भाजपा की कथनी और करनी के बारे में बताएंगे। विभिन्न कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*