कस्बा हसेरन के ठाकुरद्वारा मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस मे परीक्षित जी के जन्म की कथा का मनमोहक वर्णन किया। आचार्य कथा वाचक विमलेश त्रिपाठी ने अपने मुखारविंद से अमृत रूपी कथा का मनमोहक वर्णन किया। उन्होंने बताया श्रीमद् भागवत कथा मानव को सत्य मार्ग दिखाने का काम करती है। मानव हर बंधन से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त कर सकता है। श्रीमद् भागवत कथा अनंत है। भगवान का भजन ही सर्वोपरि है। कथा में भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी। भक्ति भाव से भगवान की कथा का रसपान किया।