प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ आज दिनॉंक 12 दिसम्बर को मॉं नर्मदा सहयोग संस्था द्वारा स्थानीय वी. टी. आई के स्लेम एरिया में स्वेटर एवम कपड़े वितरण का आयोजन किया गया। जैसे कि पूर्व में नियोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत से किया गया एवम स्वागत, उदबोदन संस्था की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने दिया। तदुउपरॉंत सभी अतिथियों का स्वागत पुष्षहार से किया गया। प्राचीन नर्मदा मंदिर के पंडित डॉं गोपाल प्रसाद खड्डर का पुष्पहार से किया।
डॉं गोपाल प्रसाद खड्डर ने अपने उद्बोधन में संस्था के लिये बोला कि यह ठंड के दिनों में बहुत ही श्रेष्ठ कार्य है, हम आप सभी को धन्यवाद प्रषित करते है। मॉं नर्मदा सहयोग संस्था हमेशा ही सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है। डॉं गोपाल प्रसाद खड्डर ने भूरी भूरी प्रशंसा कर कह हम बहुत किस्मत वाले है जो इस संस्था के संरक्षक है। हमारा आशीष हमेशा संस्था पर रहेगा। यह संस्था धामिक एंव सामाजिक कार्यों में हमेशा ही तत्पर्य रहती है। नीरजा फौजदार ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा हम सब मिलकर सेवाकार्य करते है, आप सभी हर समय हमारे साथ होते है यह बहुत गर्व की बात है। भारतीय सेना के सूबेदार आर. एस . चौहान ने भी संस्था की तरीफ की। कार्यक्रम का संचालन कमल झा ने किया एवम स्वागत गीत कमल झा एवम ममता कुशवाहा ने गाया। संस्था सभी सदस्यों ने सामूहिक प्रार्थना की। आभार रामगोपाल चौबे ने माना, मॉं नर्मदा सहयोग संस्था ने वी.टी. आई एरिया में 200 नई स्वेटर एंव कपड़े वितरित किये। बड़ो को लेटिज को एंव बच्चों को सभी को स्वेटर दी। आयोजन में डॉं गोपाल प्रसाद खड्डर , नीरजा फौजदार , रामगोपाल चौबे , अशोक श्रीवास्तव , मनीष गुप्ता , सुषमा गुप्ता , भारती शर्मा , अनीता आर . एल . जैन , अल्पना सक्सेना, शैल शर्मा , रानी अरोरा , शारदा जैन , आशा बाजपेयी , उषा अग्रवाल , वंदना शर्मा, रानी अरेरा, सिमरन अरोरा , अनामिका वर्मा , श्री सोनी आदि उपस्थित थे। वी. टी . आई स्लेम एरिया के सैंकड़ो की मात्रा में जनता स्वेटर एंव कपड़े लेने एकत्रित हो गई ओर सभी ने मॉं नर्मदा सहयोग संस्था का आभार माना।