कटनी, मांझी समाज द्वारा 15 जनवरी को युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में किया जाएगा। रविवार को संतनगर में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक का आयोजन संरक्षक राजकुमार सोंधिया के निवास पर किया गया था। जिलाध्यक्ष महेश सोंधिया ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराते हुए प्रत्येक पदाधिकारी एवं सदस्य से इस आयोजन को सफल बनाने का आव्हान किया। संरक्षक योगेश सोंधिया ने बताया कि बाहर से आने वाले स्वजातीय बंधुओं के लिए ऑडिटोरियम में आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। कार्यक्रम अध्यक्ष रविकांत रैकवार ने बताया कि इस आयोजन में आसपास के कई जिलों से हजारों की तादात में स्वजातीय बंधु आएंगे। कार्यक्रम की जानकारी सभी को भेजी जा रही है। सचिव सचिन कश्यप ने बताया कि सम्मेलन में अधिक से अधिक युवक युवतियों के परिचय एवं विवाह के लिए जोड़े तैयार करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष आशीष रैकवार एवं आभार प्रदर्शन जिला सहसचिव प्रकाश रैकवार ने किया। आदर्श कालोनी निवासी वरिष्ठ समाजसेवी किशन निषाद को संरक्षक एवं राहुल निषाद को नगर टीम में महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। बैठक में जिलाध्यक्ष महेश सोंधिया, संरक्षक योगेश सोंधिया, कार्यक्रम अध्यक्ष रविकांत रैकवार, सचिव सचिन कश्यप, राजकुमार सोंधिया, कोषाध्यक्ष दिनेश बर्मन, राजेश निषाद, विजय सोंधिया, किशन निषाद, नरेश सोंधिया, रमेश रैकवार, आशीष रैकवार,, प्रकाश रैकवार, नितिन रैकवार, अशोक वर्मा, भीम बर्मन, राकेश सोंधिया, प्रकाश चन्द्र रैकवार, रवि बर्मन, विनय सोंधिया, पंकज बर्मन, संतोष बर्मन सुनील रैकवार की उपस्थिति रही।