सिवनी आज दिन शनिवार दिनांक 12/11/2022.को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
एकल अभियान अंतर्गत अभ्युदय यूथ क्लब के तत्वावधान मे संभाग (राज्य) स्तरीय छात्र व छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता उदघाटन कार्यक्रम का आयोजन स्टेडियम मैदान सिवनी मे विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* जी के मुख्य आतिथ्य एवं श्री अतुल शाह जी, श्री सुबोध जैन जी, श्री संजय जैन जी तथा मुख्य वक्ता श्री रामेश्वर दयाल जी की गरिमामय उपस्थिति मे किया गया। प्रातः 11:00 बजे से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के छाया चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलन विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* जी द्वारा कर किया गया। तत्पश्चात आपके करकमलों से ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात डा. सुनील अग्रवाल जी अध्यक्ष महाकौशल संभाग ने विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* जी का शाल श्रीफल से स्वागत किया। उक्त आयोजन मे 16 अंचलों से सम्मलित हुए 512 खिलाड़ी छात्र एवं छात्राओं द्वारा किये गये मार्चपास्ट की सलामी ली तथा बच्चों की दौड को सीटी बजाकर विधायक श्री राय द्वारा प्रारंभ कराया गया। इस दौरान विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* जी ने अपने उदबोधन मे कहा कि एकल अभियान वन अंचलों व ग्रामीण क्षेत्र मे निवासरत बच्चों को खेल सुविधाएं मुहैया कराकर प्रतिभा निखारने एवं निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सबांरने का कार्य सराहनीय है। और मंच उपलब्ध कराया है जिससे वह बडे आयोजनों मे खेल पाएं। पहले हम एक पदक के लिए खुशियां मानते थे आज बच्चें अनेकों पदक लाते है। श्री राय ने कहा कि मै दावे से कह सकता हूं कि एकल अभियान का जो कार्य है निस्वार्थ, जनसेवा व जनता के बीच मे आकर अपना सब कुछ सर्व न्यौछावर करके आगे लाना है। बच्चों स्वस्थ रहने का बेहतर माध्यम खेलकूद है आप खेल खेले स्वस्थ रहें। आयोजन के लिए आप सभी को शुभकामनाएं।
इस गरिमामय अवसर पर *सर्वश्री* अजय पांडे जी, बसंत बघेल जी सह सचिव, मनीष अग्रवाल जी, आशीष अग्रवाल जी, प. दीपनारायण तिवारी जी, दुर्गाप्रसाद रामसाधक जी, जनक तिवारी जी, संजय शर्मा जी, श्रीमती मालती शर्मा जी, मनीष मोनू मिश्रा जी विधायक प्रतिनिधि खेल विभाग, मनीषा चौहान जी, रुकमणी सनोडिया जी विधायक प्रतिनिधि महिला एवं बाल विकास विभाग, पुष्पा मेंहदीरत्ता जी, अन्नपूर्णा मालवीय जी, आभा तिवारी जी, शंकर दाहिया जी, गणेश परते जी, शखाराम बघेल जी, डा. अभिजीत चौहान जी, रंजीत ठाकुर जी, यवलकिशोर राजपूत जी, अनीता राठौर जी, अनमोल अग्रवाल जी, ओमप्रकाश ठाकुर जी, ओमप्रकाश मरावी जी डा. अनिल सनोडिया जी, सहित संभाग, अंचल, संच, ग्राम समिति के पदाधिकारी, सेवावृत्ति, नागरिक बंधु व खिलाड़ी छात्र- छात्राओं की उपस्थिति रही।
🖊️भवदीय🖊️
मीडिया प्रभारी
विधायक, सिवनी