राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हुआ नगर में आगमन
प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र फौजदार जी ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी की भारत जोड़ो यात्रा का शुभारम् मां पवित्र नर्मदा की पूजा-अर्चना व मां की चरणों में चुनरी अर्पित कर, नर्मदापुरम में शहर के प्रमुख मार्गो से होकर स्व. श्री महात्मा गाँधी जी की मूर्ति पर मार्ल्यापण उपरांत इंदिरा चौक स्थित स्व. श्रीमति इंदिरा गाँधी की मूर्ति पर मार्ल्यापण किया। “भारत जोड़ों यात्रा” का नेतृत्व कर रहे ” आरिफ मंसूज” ने नर्मदापुरम में सदभावना प्रेम व भाई चारे की मिसाल प्रस्तुत की। जगह जगह शहर में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सत्येन्द्र फौजदार के मार्गदर्शन में नगर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस अध्यक्ष एनएसयूआई, सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व सभी विभागों के अध्यक्ष एवम् पूर्व कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गण, जन प्रतिनिधि, पार्षद आदि नगर व ग्रामीण अंचल से कांग्रेस जन पधारे, भारत जोड़ों यात्रा का नर्मदापुरम में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे व नगर में बड़ी भारी रैली निकाली गई।