उमरियापान:- सरकार प्रदेश को नशामुक्त बनाने अलग अलग तरीके से अभियान चलाकर लोंगो को नशा न करने के लिए जागरूक कर रहीं हैं। वहीं नशीली वस्तुओं का क्रय विक्रय करने वाले के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं उमरियापान थाना क्षेत्र के बम्हनी गांव में शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी शराब का अवैध विक्रय करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा रहे है।
बम्हनी ग्राम पंचायत के बम्हनी, मडेरा कॉलोनी और बनेहरी गांव में शराब का अवैध विक्रय किया जाता है। जिससे कि ग्रामीणों को आये दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बम्हनी ग्राम पंचायत के ये तीनों गांव मुख्य मार्ग से लगे हुए हैं। यहाँ अलग अलग लोगों द्वारा शराब का अवैध विक्रय किया जाता है।गांव की अवैध पैकारियाँ बंद हो इसको लेकर ग्रामीणों ने ढीमरखेड़ा एसडीएम और उमरियापान पुलिस को शिकायत किया है। ग्रामीणों ने बताया कि आदिवासी बाहुल्य गांवों में शराब बिकने से आये दिन लोग शराब पीकर झगड़ा करते है। घरों में आतंक मचाते है। बच्चों और महिलाओं के साथ मारपीट करते है।युवा पीढ़ी भी नशे के लत में है,साथ ही गांव में अपराध बढ़ रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों की मांग पर गांव में शराब बंदी का प्रस्ताव पारित किया गया। ग्रामीणों ने पुलिस, आबकारी और जिला प्रशासन को भी गांव अवैध शराब विक्रय पर रोक लगाने की मांग की गई। लेकिन विभागीय अधिकारियों के अलावा जिम्मेदारों ने शराब की अवैध बिक्री को नही रोक सके। जिसके की ग्रामीणों में रोष है।
शुक्रवार को होगा प्रदर्शन:- शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों द्वारा 11 नवम्बर यानि शुक्रवार को सुबह 10 बजे से बनेहरी मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया जाएगा।
सोमवार को उमरियापान नायब तहसीलदार कार्यालय पहुँचकर ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते जिम्मेदार अधिकारी शराब की अवैध बिक्री रोकने की कार्यवाही नही करते है तो जनभागीदारी के साथ सड़क पर प्रदर्शन होगा। जिसकी प्रशासन को दी गई है।
राजेंद्र कुमार चौरसिया ढीमरखेड़ा कटनी