प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ जिले में भारत जोड़ो यात्रा की उपयात्राओ के लिए भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक महेंद्र शर्मा के निर्देशानुसार ब्लॉक स्तर पर भारत जोड़ों यात्रा की उपयात्राओं के सम्बंध में ब्लॉक समन्वयक भूपेश थापक एवम् ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा ने की बैठक में ब्लॉक समन्वयक भूपेश थापक ने बताया की भारत जोड़ों यात्रा की एक उपयात्रा जिला अनूपपुर से प्रारम्भ होकर जबलपुर, नरसिंहपुर जिला होते हुऐ जिला नर्मदापुरम के पिपरिया विधानसभा के बनखेड़ी ब्लॉक में में प्रवेश करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम एवम् ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा यात्रा का अभिवादन कर यात्रा को अग्रेशर करेंगे जो बनखेड़ी होते हुए। पिपरिया आयेगी पिपरिया से सोहागपुर ब्लॉक में प्रदेश करेगी। इसी तरह सोहागपुर, सेमरी हरचन्द, बाबई, नर्मदापुरम (होशंगाबाद) होते हुए बुदनी जिला सीहोर में प्रवेश करेगी। nsui के जिला यात्रा प्रभारी अफरीद खान ने कहा पूरे जिले से युवाओं और छात्रों की प्रदेश एवं जिला स्तर पर भागीदारी ऐतिहासिक रहेगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया भारत जोड़ों यात्रा की उपयात्रा में जो भी पदाधिकारी वा कार्यकर्त्ता स्थाई रूप से भाग लेना चाहता है, वो जिला समन्वयक एवम् ब्लॉक समन्वयक के पास अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। जिससे वह स्थाई रूप में यात्रा में सामिल हो सके। साथ में उपयात्रा के बाद सांकेतिक उपयात्राएं निकली जायेंगी। जिसकी रूट सैक्टर अध्यक्ष, मंगलम अध्यक्ष वरिष्ठ नेता एवम् कार्यकर्त्ता मिलकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में निकली जायेंगी। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा ब्लॉक समन्वयक भूपेश थापक, विधानसभा समन्वयक चंद्रगोपाल मलैया, जिलाध्यक्ष सतेंद्र फौजदार, अजय सैनी, सुधाकर गौर, राजेश राठौर, अनिमेष चटर्जी, कुलदीप राठौर, कमलेश बाथरे, रामगोपाल मालवीय, अमित खत्री, विक्की मोरे, उमाशंकर यादव, आनंद थापक, गोविंद चौहान, कपिल यादव, अफरीद खान, शैलेन्द्र तोमर, देवेंद्र लुथरे, अजय पटेल, प्रकाश यादव, अजय उइके, जागेश यादव, आनंद ठाकुर, अशोक उइके, सलीम खान, एन आर पावर, बंटी भाटिया, अर्जुन भाटिया, राहुल कनोजिया इत्यादि कांग्रेस जन शामिल हुए।