प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/गुजरात में होने वाली 36 वें राष्ट्रीय खेल 2022 के अंतर्गत तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 8 अक्टूबर तक राजकोट में किया जा रहा है। जिसमें मध्य प्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा एवं सचिव जय कुमार वर्मा का चयन तकनीकी अधिकारी के रूप में किया गया है। साथ ही मध्यप्रदेश तैराकी संघ से राम कुमार खिलरानी, रविंद्र दुबे एवं सीमांत द्विवेदी भी अपनी सेवाएं इस प्रतियोगिता में देंगे। उक्त जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश तैराकी संघ के सचिव जय वर्मा ने बताया कि भारतीय तैराकी संघ के द्वारा मध्यप्रदेश तैराकी संघ के पदाधिकारियों को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु तकनीकी अधिकारी के रूप में चयन किया जाना गौरव का विषय है। मप्र तैराकी संघ के अध्यक्ष श्री शर्मा एवं सचिव श्री वर्मा प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये गुजरात रवाना होंगे। श्री शर्मा के तकनीकी अधिकारी के रूप में चनय होने पर जिले के खेल प्रेमियों ने बधाईयां दी हैं।