कटनी 16 सितंबर 2022 – नगर की व्यवस्थित यातायात व्यवस्था और नगर के सौंदर्यीकरण का ख्याल रखते हुए नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने नगर निगम के पार्षद दल के साथ पुलिस अधीक्षक सुनील जैन से भेट की। इस दौरान महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड 26 के पार्षद अवकाश जायसवाल, पार्षद शशिकांत तिवारी, पार्षद अलका अरुण पांडेय, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष वेंकट खंडेलवाल, युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजू शर्मा सहित क्षेत्रीय प्र.सहा. यंत्री अनिल जायसवाल सहित अन्य जन भी उपस्थित थे।
नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महो. से जनहित में चर्चा कर आग्रह किया गया है की शहर कोतवाली के नवीन थाना भवन की क्षतिग्रस्त होकर टूटी वाउंड्री बाल को नगर विकास के हित में 5-6 फीट छोड़कर पीछे से बनाई जावे। ताकि जिससे भविष्य सड़क चौड़ीकारण,सौंदर्यीकरण के लिए कुछ अतिरिक्त जगह मिल सके। इस पर पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने भी सहमति जताते हुए कहा शहर विकास और शहर के हर जनहितैषी कार्य मे कटनी पुलिस प्रशासन का सदैव सहयोग है। इसी तारतम्भ में नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक मेयर इन काउंसिल के सदस्य और वार्ड पार्षद अवकाश जायसवाल ने आज पुनः कोतवाली थाना प्रभारी अजय सिंह के साथ मौके का स्थल निरीक्षण किया और उनसे भी चर्चा कर सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।