कटनी 16 सितंबर 2022 – नगर पालिक निगम कटनी के तत्कालीन आयुक्त श्री आर.पी.सिंह के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार शाम नगर निगम कार्यालय में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमायुक्त श्री सत्येन्द्र सिंह धाकरे, वरिष्ठ नेता एंव कांग्रेस पार्षद श्री मिथलेश जैन की उपस्थित में नगर निगम में शोक सभा आयोजित की गई।
शोक सभा के दौरान श्री आर.पी.सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया जाकर दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं उनके परिवारजनों को इस गहन संकट को सहन करनें की शक्ति प्रदान करने के लिये दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की गई।
इस दौरान मेयर इन काउन्सिल सदस्य श्री रमेश सोनी, पार्षद श्री सुभाष शिब्बू साहू, पूर्व पार्षद राज किशोर यादव, कमलेश चौधरी, मनोज गुप्ता, राजेश जाटव कांग्रेस नेता रमेश सोनी, चोखे भाई, अजय सोनी समाज सेवी संजीव सूरी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कार्यपालन यंत्री शैलेष जायसवाल, उपायुक्त पी.के.अहिरवार व निगम की अन्य शाखाओं के अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति रही।