प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ जिले में पुरानी पेंशन न्याय सत्याग्रह यात्रा गुरुवार दिनांक 15 -09-2022 को प्रवेश करेंगी। पुरानी पेंशन एंव नियुक्ति दिनांक से वरिष्टा की माँग को लेकर राज्य शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश यादव की पेन्शन न्याय यात्रा 15 सितंबर को नर्मदापुरम में रहेंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार सिवनी मालवा सुबह 9 बजे स्थान राम जानकी मंदिर नन्दरवाड़ा रोड पर। नर्मदापुर, केसला 12बजे बी आर सी सी भवन के पास। माखन नगर (बाबई) दोपहर 1.30 बजे स्थान राम जानकी मंदिर। सोहागपुर, शोभापुर, 4 बजे स्थान रामलीला मंदिर के पीछे समाजग्रह (शोभापुर)। पिपरिया शाम 5 बजे स्थान गर्ल्स स्कूल सांडिया रोड। वनखेड़ी शाम 6 बजे बी आर सी सी कार्यालय के पास बजरंग मंदिर चबूतरा। सभी से उमेश ठाकुर जिलाध्यक्ष राज्य शिक्षक संघ नर्मदापुरम ने आग्रह किया कि अपने अपने ब्लॉकों में नियत स्थानों पर सभी साथियो की उपस्थिति अपेक्षित कर स्वागत एंव उद्बोधन कार्यक्रम को सफल बनाए।