• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, November 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*स्वच्छ कटनी’ की मुहिम: महापौर प्रीति सूरी ने बस स्टैंड सहित अन्य स्थलों का किया औचक निरीक्षण* *बस स्टैंड परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाने के दिए निर्देश, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर करें चालानी कार्रवाई-महापौर*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 6, 2026
in कटनी
0
*स्वच्छ कटनी’ की मुहिम: महापौर प्रीति सूरी ने बस स्टैंड सहित अन्य स्थलों का किया औचक निरीक्षण*  *बस स्टैंड परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाने के दिए निर्देश, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर करें चालानी कार्रवाई-महापौर*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – धनतेरस एवं दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाए रखने तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने गुरुवार को बस स्टैंड सहित अन्य स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान नियमित सफाई, समय पर कचरा उठाव एवं व्यवस्थाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने बस स्टैंड परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। ऐसे में यहां स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाए रखना आवश्यक है।

*समझाइश के बाद भी नियम तोड़ने वालों पर करें चालानी कार्रवाई*

महापौर ने निर्देशित किया कि दुकानदारों एवं नागरिकों को स्वच्छता नियमों का पालन करने के लिए लगातार समझाइश दी जाए। इसके बावजूद सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फैलाने एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए अर्थदंड लगाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

*समय पर कचरा उठाव एवं नियमित नाली सफाई सुनिश्चित करें*

महापौर ने बस स्टैंड सहित डॉ. विकास गुप्ता के समीप स्थित गली एवं आसपास के क्षेत्र का भी निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में समय पर कचरा संग्रहण एवं उठाव सुनिश्चित किया जाए तथा नालियों की नियमित सफाई कराई जाए। साथ ही सार्वजनिक एवं रहवासी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी की जाए।

*स्वच्छता में नागरिकों की सहभागिता भी जरूरी*

महापौर ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर कटनी का निर्माण केवल नगर निगम के प्रयासों से नहीं, बल्कि नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें, स्वच्छता नियमों का पालन करें और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। त्योहारों के इस पावन अवसर पर हमारा प्रयास है कि कटनी का हर कोना साफ, स्वच्छ और सुंदर नजर आए। नगर निगम की पूरी टीम मुस्तैदी से काम कर रही है, लेकिन शहर को स्वच्छ बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, इस त्योहार हम सब मिलकर कटनी को स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।

निरीक्षण के दौरान मेयर-इन-काउंसिल सदस्य श्री जय नारायण निषाद, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री निशांत कनौजिया सहित क्षेत्रीय वार्ड दरोगा एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
छिन्दवाड़ा समाचार

छिन्दवाड़ा समाचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.