पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान बीटीआई ग्राउन्ड पानी की टंकी के पास से थाना देहात पुलिस की गिरफ्त में आया गांजा तस्कर आरोपी के कब्जे से 45000/-रु. की कीमत का 1.075 कि.ग्रा. (एक किलो पचहत्तर ग्राम) गांजा देहात पुलिस ने किया जप्त
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय छिन्दवाडा श्री अजय पाण्डे एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशीष खरे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक चौधरी के द्वारा पु.मु. भोपाल द्वारा मादक पदार्थों की रोकथाम एवं मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु थाना प्रभारी देहात निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत को थाना स्तर पर टीम गठित कर मुखबिर तंत्र के माध्यम से दबिश देने हेतु निर्देशित किया गया था जो दिनांक 06.11.26 को थाना प्रभारी देहात द्वारा सउनि संदीप सिंह राजपूत, सउनि सुरेन्द्र प्रताप यादव आर. 779 सौरभ आर. 275 सूरज चौहान आर. 414 बृजेश पाल आर. 148 शेरसिंह को आवश्य दिशा निर्देश देकर मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ करने रवाना किया गया था जो टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि शिव नगर कॉलोनी का रहने वाला रोहन कनौजिया बीटीआई ग्राउन्ड में पानी की टंकी के पास मादक पदार्थ गांजा बेचने के लिये ग्राहक ढूंढ रहा था जो तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर आरोपी के कब्जे से 1.075 कि.ग्रा. (एक किलो पचहत्तर ग्राम) गांजा कीमती करीबन 45000/- रु. का जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के बताये अनुसार गांजा से जुड़े अन्य आरोपियों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। गिरफ्तारशुदा आरोपी रोहन कनोजिया के विरुध्द थाना कोतवाली में एक वर्ष पूर्व गांजा तस्करी का अपराध पंजीबध्द किया गया था। साथ ही आरोपी के विरुध्द थाना कण्डीपुरा में चोरी एवं मारपीट के अपराध पंजीबध्द हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम 1. रोहन पिता राकेश कनोजिया उम्र 24 साल निवासी शिवनगर कालोनी थाना कोतवाली छिंदवाडा
जप्तशुदा मशरूकाः- 1.075 कि.ग्रा. (एक किलो पचहत्तर ग्राम) मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 45000/- रु. महत्वपूर्ण भूमिकाः- निरी. गोविंद सिंह राजपूत, सउनि. संदीप सिंह राजपूत, सउनि सुरेन्द्र प्रताप यादव आर. सौरभ , आर. सूरज चौहान, शेरसिंह रघुवंशी, आर. बृजेश पाल, सायबर सेल के प्रआर, नितिन ठाकुर एवं आदित्य की विशेष भूमिका रही है


