• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, October 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*गणेश उत्सव पर सुगम आवागमन के लिए निगम की अतिक्रमण टीम प्रातः से हुई सक्रिय* *मुख्य मार्गों पर व्यवसाय करने वाले फुटकर सब्जी विक्रेताओं को हॉकर्स जोन भेजा, अन्य व्यवसायियों को भी दी गई हिदायत*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 24, 2026
in कटनी
0
*गणेश उत्सव पर सुगम आवागमन के लिए निगम की अतिक्रमण टीम प्रातः से हुई सक्रिय*  *मुख्य मार्गों पर व्यवसाय करने वाले फुटकर सब्जी विक्रेताओं को हॉकर्स जोन भेजा, अन्य व्यवसायियों को भी दी गई हिदायत*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को सुगम, सुरक्षित और निर्बाध आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने नगर निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया गया है। पर्व के मद्देनजर बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए निगम की अतिक्रमण टीम गुरुवार सुबह से ही मुख्य मार्गों पर सक्रिय रही। टीम ने सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेताओं को निर्धारित हॉकर्स जोन में शिफ्ट करने की कार्यवाही की।

प्रभारी अतिक्रमण अधिकारी श्री मानेन्द्र सिंह ने बताया कि गुरुवार प्रातः निगम के अतिक्रमण अमले द्वारा आजाद चौक, शेर चौक, झंडा बाजार, गांधी द्वार, सुभाष चौक, स्टेशन रोड, महारानी लक्ष्मीबाई तिराहा, स्टेट बैंक तिराहा, जिला चिकित्सालय मार्ग एवं कोतवाली तिराहा सहित नगर के प्रमुख मार्गों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान मार्गों पर दुकानें लगाकर यातायात बाधित करने वाले फुटकर सब्जी विक्रेताओं को निर्धारित हॉकर्स जोन में व्यवसाय करने हेतु भेजा गया।

अभियान के दौरान अन्य व्यवसायियों को भी निर्धारित सीमा के भीतर रहकर व्यवसाय करने की हिदायत दी गई। निगम अमले ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

व्यवसायियों से अपील की गई कि वे निर्धारित स्थलों पर ही अपनी दुकानें लगाएं और गणेश उत्सव के दौरान नागरिकों की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में निगम प्रशासन का सहयोग करें।

निगम प्रशासन का उद्देश्य पर्व के दौरान बाजार क्षेत्रों में भीड़ के बावजूद नागरिकों, श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को आवागमन में असुविधा से बचाना तथा नगर की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है। इसके लिए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी मार्बल की अब देश-दुनिया में बजेगी धूम GI टैग के लिए बड़ा कदम, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

कटनी मार्बल की अब देश-दुनिया में बजेगी धूम GI टैग के लिए बड़ा कदम, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.