• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, October 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी मार्बल की अब देश-दुनिया में बजेगी धूम GI टैग के लिए बड़ा कदम, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
September 24, 2026
in कटनी
0
कटनी मार्बल की अब देश-दुनिया में बजेगी धूम GI टैग के लिए बड़ा कदम, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260924-WA0023.mp4

कटनी (24 सितंबर) – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत ग्राम पंचायत गुदरी में आयोजित उद्यमी संवाद में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने कटनी के मार्बल को विशिष्ट पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने कटनी मार्बल की प्रभावी ब्रांडिंग करते हुए इसे देश-दुनिया में पहचान दिलाने के लिए गंभीरता से प्रयास करने तथा जीआई टैगिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले के मार्बल की विशेषताओं को व्यापक पहचान दिलाने के लिए उद्यमियों और प्रशासन को समन्वित प्रयास करने होंगे।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, वनमंडलाधिकारी श्री गर्वित गंगवार, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम बहोरीबंद श्री श्लोक वायकर सहित उद्योग विभाग के अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

*मार्बल एसोसिएशन का गठन कर जीआई टैग के लिए करें आवेदन*
कलेक्टर श्री तिवारी ने महाप्रबंधक उद्योग श्रीमती ज्योति सिंह को निर्देशित किया कि जिले के मार्बल उद्यमियों को एकजुट कर सर्वप्रथम मार्बल एसोसिएशन का गठन एवं पंजीयन कराया जाए। इसके उपरांत एसोसिएशन के माध्यम से जीआई टैगिंग प्राप्त करने के लिए आवेदन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में जिला प्रशासन द्वारा उद्यमियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

*उद्यमियों ने रखीं समस्याएं, कलेक्टर ने दिए कार्यवाही के निर्देश*
उद्यमी संवाद के दौरान उद्योगपतियों और औद्योगिक इकाइयों के संचालकों ने मार्बल उद्योग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से कलेक्टर को अवगत कराया। उद्यमियों ने माइनिंग के डेडरेंट की दर कम करने, मार्बल माइंस के वेस्ट मटेरियल के लिए ईटीपी उपलब्ध कराने, जिले में बनने वाले नए भवनों में कटनी मार्बल के उपयोग को प्रोत्साहित करने तथा कटनी स्टोन की प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

उद्यमियों ने पावर फीडर के कारण निर्बाध विद्युत आपूर्ति में आ रही समस्या तथा ई-खनिज पोर्टल के अपडेशन का विषय भी रखा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में महाकौशल रिफैक्ट्रीज के संचालक श्री अरविंद गुगालिया, पाल मार्बल से श्री मुकेश पाल, श्री राम मार्बल से श्री तिवारी, समदरिया मार्बल से श्री वेद दुबे, ओजस्वी मार्बल से श्री विपिन तिवारी, शारदा मार्बल से श्री रजनीश तथा डाल्फिन मार्बल से श्री राकेश सिंह सहित अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🚨 घाटों पर नहीं लगेगी भीड़ कटनी में 8 जगहों पर पहुंचेंगे विसर्जन कुंड, घर के पास होगा बप्पा का विसर्जन

🚨 घाटों पर नहीं लगेगी भीड़ कटनी में 8 जगहों पर पहुंचेंगे विसर्जन कुंड, घर के पास होगा बप्पा का विसर्जन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.