• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, July 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*विजयराघवगढ़ शाखा नहर परियोजना का 85 फीसदी कार्य पूर्ण* *20 हजार 911 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई का लाभ, शेष कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के प्रयास तेज*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 26, 2026
in कटनी
0
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (26 जुलाई) – जिले की बहुप्रतीक्षित सिंचाई परियोजना विजयराघवगढ़ शाखा नहर का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा मैदानी निरीक्षण और इस सिंचाई परियोजना की सतत् समीक्षा की वजह से कार्यों में गति आई है।बरगी दांयी तट मुख्य नहर से जुड़ी इस परियोजना के तहत अब तक लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जिससे क्षेत्र के किसानों को जल्द ही व्यापक सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है। वहीं शेष निर्माण कार्य प्रगति पर है।

कार्यपालन यंत्री सहज श्रीवास्तव के मुताबिक परियोजना के अंतर्गत दांयी तट मुख्य नहर की आर.डी. 153.050 से निकलने वाली विजयराघवगढ़ शाखा नहर (आर.डी. 0.00 से 57.17 कि.मी.) एवं इसकी सम्पूर्ण वितरण प्रणाली का निर्माण किया जा रहा है। इस योजना के पूर्ण होने पर जिले की मुडवारा एवं विजयराघवगढ़ तहसील सहित मैहर जिले के कुल 20,911 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।

यह निर्माण कार्य मेसर्स फलोदी कन्स्ट्रक्शन एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर्स प्रा. लि., इंदौर द्वारा किया जा रहा है। परियोजना की अनुबंध राशि 224.49 करोड़ रुपये है, जिसकी अवधि 22 जुलाई 2022 से 36 माह निर्धारित की गई थी। हालांकि कार्य की प्रगति को देखते हुए अब इसकी संभावित पूर्णता तिथि 21 जुलाई 2027 निर्धारित की गई है।

*मुख्य नहर कार्य लगभग पूर्णता की ओर*
विजयराघवगढ़ शाखा नहर की कुल लंबाई 42.90 कि.मी. में से लगभग 40.80 कि.मी. कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष करीब 1.5 कि.मी. कार्य निर्माणाधीन है। मिट्टी कार्य 42 कि.मी. तक तथा लाईनिंग कार्य 41.4 कि.मी. तक पूरा कर लिया गया है। नहर से संबंधित 91 संरचनाओं में से 87 का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 4 संरचनाएं अभी निर्माणाधीन हैं। भू-अर्जन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

*वितरण प्रणाली में भी तेजी*
परियोजना के अंतर्गत कुल 35 माइनरों में से 16 माइनर पूर्ण हो चुके हैं, 13 में कार्य प्रगतिरत है तथा 6 माइनर शेष हैं। वितरण प्रणाली के तहत 171.70 कि.मी. में से 152.56 कि.मी. मिट्टी कार्य और 118.68 कि.मी. लाईनिंग कार्य पूर्ण हो चुका है। साथ ही 481 संरचनाओं में से 351 का निर्माण पूरा किया जा चुका है। वितरण प्रणाली के अंतर्गत भू-अर्जन का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष 2.407 हेक्टेयर भूमि के प्रकरण धारा-11 के तहत प्रकाशन हेतु तहसीलदार विजयराघवगढ़ को जांच प्रतिवेदन के लिए प्रेषित किए गए हैं।

*अब तक 195 करोड़ रूपये का हुआ व्‍यय*
परियोजना पर अब तक कुल 195.43 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं, जिसमें 188.01 करोड़ रुपये कार्यमद एवं 7.42 करोड़ रुपये मूल्य समायोजन के रूप में शामिल हैं। कुल मिलाकर परियोजना का शेष कार्य लगभग 15 प्रतिशत रह गया है।

*किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ*
परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के हजारों किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। प्रशासन द्वारा शेष कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पीड़ित मानवता की सेवा के लिए आगे आए लोग एक फूड बास्केट, कई उम्मीदें…   टीबी मरीजों की मदद के लिए कलेक्टर की पहल से 415 ‘निक्षय मित्र’ बने सहारा  कलेक्टर की पहल बनी जनअभियान की प्रेरणा   करीब 5 लाख रुपए का सहयोग, दवा के साथ पोषण और अपनत्व का संबल

पीड़ित मानवता की सेवा के लिए आगे आए लोग एक फूड बास्केट, कई उम्मीदें… टीबी मरीजों की मदद के लिए कलेक्टर की पहल से 415 ‘निक्षय मित्र’ बने सहारा कलेक्टर की पहल बनी जनअभियान की प्रेरणा करीब 5 लाख रुपए का सहयोग, दवा के साथ पोषण और अपनत्व का संबल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d