• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, August 2, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में सुरक्षा जवान भर्ती एवं रोजगार पंजीयन हेतु 13 जुलाई से आयोजित होंगे विकासखंड स्तरीय शिविर युवाओं को रोजगार के अवसर देने जिला प्रशासन की पहल, छह विकासखंडों में लगेंगे शिविर

by Manish Gautam Chiefeditor
July 11, 2026
in कटनी
0
कटनी में सुरक्षा जवान भर्ती एवं रोजगार पंजीयन हेतु 13 जुलाई से आयोजित होंगे विकासखंड स्तरीय शिविर युवाओं को रोजगार के अवसर देने जिला प्रशासन की पहल, छह विकासखंडों में लगेंगे शिविर
0
SHARES
84
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिला रोजगार कार्यालय कटनी द्वारा सुरक्षा जवान भर्ती एवं रोजगार पंजीयन हेतु विकासखंड स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कमांडेंट प्रशिक्षण केन्द्र सिंगरौली (म.प्र.) एवं SIS लिमिटेड के सहयोग से आयोजित होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुषमा विश्वकर्मा ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में चरणबद्ध तरीके से शिविर लगाए जाएंगे। संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपने क्षेत्र में इन शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेंगें, ताकि अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थी इसका लाभ उठा सकें।
विकासखंडवार शिविर कार्यक्रम
जारी कार्यक्रम के अनुसार भर्ती शिविर 13 जुलाई से प्रारंभ होकर 21 जुलाई 2026 तक आयोजित होंगे। विकासखंड ढीमरखेड़ा में 13 जुलाई, कटनी में 14 जुलाई, रीठी में 15 जुलाई, विजयराघवगढ़ में 18 जुलाई, बड़वारा में 20 जुलाई तथा बहोरीबंद में 21 जुलाई को संबंधित जनपद पंचायत परिसरों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। सभी शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे।

आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, समग्र आईडी तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ शिविर में उपस्थित हों।

जिले के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, एसआईएस सिक्योरिटी में 1700 पदों पर होगी भर्ती
13 से 21 जुलाई तक चलेगा विकासखंड स्‍तरीय विशेष भर्ती अभियान
कटनी – जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन एवं जिला रोजगार अधिकारी सुश्री सुषमा विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में एसआईएस सिक्योरिटी लिमिटेड द्वारा 13 जुलाई से 21 जुलाई तक विकासखंड स्‍तरीय विशेष भर्ती अभियान आयोजित किया जा रहा है।
कंपनी के भर्ती अधिकारी श्री लक्ष्मी नारायण नें बताया कि यह भर्ती अभियान सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक जिले के सभी जनपद पंचायत मुख्यालयों में आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत लगभग 1700 पदों पर चयन किया जाएगा।
भर्ती शिविर का कार्यक्रम
जिला रोजगार अधिकारी सुषमा विश्‍वकर्मा ने बताया कि भर्ती अभियान के तहत 13 जुलाई को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा,14 जुलाई को जनपद पंचायत कटनी, 15 जुलाई को जनपद पंचायत रीठी, 18 जुलाई को जनपद पंचायत विजयराघवगढ़, 20 जुलाई को जनपद पंचायत बड़वारा तथा 21 जुलाई को जनपद पंचायत बहोरीबंद में भर्ती कार्यक्रम आयोजित होगा।
विभिन्न पदों का विवरण
इस भर्ती के माध्‍यम से 1400 सुरक्षा गार्ड, 140 सुरक्षा सुपरवाइजर, 40 सीआईटी /डीएच/एसएलवी, 10 टेक्निशियन व 110 जीटीओ कि भर्ती की जाएगी।
योग्यता एवं मापदंड
इस भर्ती प्रकिया में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक आवेदक के पास शैक्षणिक योग्यता में 10वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदक की आयु सीमा 19 से 40 वर्ष होनी चाहिए। शारीरिक मापदंड में आवेदक की न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी और वजन 56 से 90 किलोग्राम होना चाहिए। इसके अतिरिक्त एनसीसी बी एवं सी प्रमाणपत्र धारकों को अधिकारी पदों हेतु विशेष प्राथमिकता एवं छूट दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल पर 10वीं की अंकसूची एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी नियमानुसार फॉर्म शुल्क 350 रूपये तथा जीटीओ पंजीयन शुल्क 500 रूपये जमा करना होगा।
प्रशिक्षण एवं वेतन
चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद एसआईएस रीजनल ट्रेनिंग सेंटर सिंगरोली में 30 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए जाना होगा। प्रशिक्षण अवधि में रहने और भोजन की व्यवस्था कंपनी द्वारा निःशुल्क की जाएगी। प्रशिक्षण के लिए आवश्यक यूनिफॉर्म हेतु 10,500 रूपये जमा करने होंगे जिसकी जीएसटी रसीद दी जाएगी। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद अभ्यर्थियों की नियुक्ति कंपनी की आवश्यकता अनुसार मध्यप्रदेश एवं देश के विभिन्न राज्यों में की जाएगी।
चयनित आवेदको की नियुक्ति सुरक्षा सेवाएं भारत सरकार एवं राज्य सरकार के उपक्रमों, पुरातत्व विभाग, मेट्रो, अस्पतालों तथा प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों में दी जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों को पद अनुसार 18 हजार से 45 हजार प्रतिमाह तक वेतन के साथ पीएफ, ईएसआईसी, ग्रेच्युटी, बोनस, पेंशन, दुर्घटना बीमा 25 लाख रूपये तक ऋण सुविधा सहित अन्य कल्याणकारी सुविधाएं मिलेंगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी पुलिस का मेगा कॉम्बिंग ऑपरेशन 106 वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप MP News

कटनी पुलिस का मेगा कॉम्बिंग ऑपरेशन 106 वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप MP News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d